J-K: आतंक के खिलाफ पुलिस का एक्शन, PAK बैठे हैंडलर की संपत्ति कुर्क

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में पुलिस ने सीमा पार से आतंकी नेटवर्क चलाने वाले हैंडलर स्वर दीन उर्फ स्वरू के खिलाफ बड़ी कानूनी कार्रवाई की है. कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने बिलावर इलाके में स्थित उसकी अचल संपत्ति को कुर्क कर दिया है.

Advertisement
कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने की कार्रवाई (Representative Image/PTI) कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने की कार्रवाई (Representative Image/PTI)

सुनील जी भट्ट

  • कठुआ,
  • 25 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 4:24 AM IST

जम्मू-कश्मीर की कठुआ पुलिस ने 24 फरवरी को सीमा पार से संचालित होने वाले आतंकी नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान स्थित आतंकी हैंडलर स्वर दीन उर्फ स्वरू की अचल संपत्ति कुर्क की. एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा के नेतृत्व में बिलावर पुलिस ने जम्मू की तीसरी अतिरिक्त सत्र अदालत के आदेशों का पालन करते हुए यह कदम उठाया. 

Advertisement

आरोपी स्वर दीन लोहाई मल्हार के भतोड़ी का निवासी है और फिलहाल पाकिस्तान से भारत विरोधी गतिविधियां चला रहा है. 

पुलिस ने बिलावर थाने में दर्ज एफआईआर के तहत यह कार्रवाई की, जिसमें यूएपीए और बीएनएस की गंभीर धाराएं शामिल हैं. यह संपत्ति तहसील लोहाई मल्हार में स्थित साढ़े सात मरला भूमि है.

घोषित अपराधी है स्वर दीन

आरोपी स्वर दीन काफी वक्त पहले पाकिस्तान/पीओजेके (PoJK) भाग गया था और तब से राष्ट्र की सुरक्षा और संप्रभुता के खिलाफ गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल है. कानूनी प्रक्रिया से लगातार बचने के कारण माननीय न्यायालय ने उसे 'घोषित अपराधी' करार दिया था. कठुआ पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार करने के तमाम प्रयासों के बावजूद वह कानून की पहुंच से बाहर रहा, जिसके बाद अदालत ने उसकी अचल संपत्ति को कुर्क करने का आदेश दिया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: J-K: जैश आतंकियों की घुसपैठ की सूचना के बाद कठुआ और सांबा में हाई अलर्ट

राजस्व विभाग के साथ मिलकर हुई कार्रवाई

अदालती निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए, एसएचओ बिलावर इंस्पेक्टर जहीर मुश्ताक ने सीनियर अधिकारियों के मार्गदर्शन में राजस्व विभाग के साथ को-ऑर्डिनेशन बनाकर कर इस कुर्की को अंजाम दिया. सभी उचित कानूनी प्रक्रियाओं, सत्यापन और दस्तावेजीकरण को पूरा करने के बाद साढ़े सात मरला जमीन को कुर्क किया गया. इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी एसपी ऑप्स अपर कठुआ और एसडीपीओ बिलावर ने की.

यह कार्रवाई आतंकी नेटवर्क के वित्तीय और साजो-सामान संबंधी ढांचे को ध्वस्त करने की एक व्यापक रणनीति का हिस्सा है. पुलिस का टार्गेट उन व्यक्तियों को संसाधनों से वंचित करना है, जो देश विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं. कठुआ पुलिस ने दोहराया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा के खिलाफ काम करने वाले तत्वों और पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स के खिलाफ ऐसी सख्त कानूनी कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement