J-K: सेना के कैंप पास संदिग्ध गतिविधि, मुस्तैद संतरी ने की फायरिंग

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शनिवार रात सेना के कैंप के पास संदिग्ध गतिविधियां देखने को मिली, जिसके बाद वहां तैनात संतरी ने फायरिंग कर दी.

Advertisement
फाइल फोटो- aajtak.in फाइल फोटो- aajtak.in

शुजा उल हक

  • श्रीनगर,
  • 02 मार्च 2019,
  • अपडेटेड 10:13 PM IST

भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक के बाद से आतंकी बौखलाए हुए हैं और भारतीय सैन्य ठिकानों पर फिर से हमला करने की फिराक में हैं. आतंकियों की बौखलाहट को लेकर सुरक्षा बल भी चौकन्ना हैं. शनिवार रात जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सेना के कैंप के पास संदिग्ध गतिविधियां दिखीं, तो वहां तैनात संतरी ने फायरिंग की.

इसके बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है. इससे पहले 14 फरवरी को आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हमला किया था, जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे. इस हमले के बाद भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुसकर बालाकोट स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर एयर स्ट्राइक किया था. भारतीय वायुसेना की इस कार्रवाई में कई आतंकी मारे गए थे.

Advertisement

भारत की इस कार्रवाई के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव भी गहरा गया था. जब भारत के मिराज लड़ाकू विमान बालाकोट में ऑपरेशन चला रहे थे, तब पाकिस्तान बेखबर था. हालांकि जब उसको भारतीय वायुसेना की कार्रवाई का पता चला, तो वह बौखला गया और हवाई हमला कर दिया. पाकिस्तान के इस हवाई हमले का भारतीय वायुसेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया और उसके लड़ाकू विमान F-16 को मार गिराया.

इस दौरान भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान मिग-21 भी हादसे का शिकार हो गया और इसको उड़ा रहे विंग कमांडर अभिनंदन पाकिस्तान के कब्जे वाले इलाके में पहुंच गए. जहां पाकिस्तानी सेना ने उनको बंधक बना लिया. इसके बाद भारत ने पाकिस्तान से अभिनंदन को फौरन रिहा करने को कहा, लेकिन पाकिस्तान ने अपनी नापाक चाल चली और भारत से सौदेबाजी करने लगा. हालांकि भारत पाकिस्तान के झांसे में नहीं आया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »