जम्मू के राजौरी में अलर्ट, CCTV में दिखे दो संदिग्ध आतंकी

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के थानामंडी इलाके में सीसीटीवी कैमरे में दो संदिग्ध लोगों के दिखाई देने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं. इलाके के जंगलों में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. यह अभियान आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना की पुष्टि के लिए शुरू किया गया है. हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक यह पुष्टि नहीं की है कि सीसीटीवी में दिखे दोनों व्यक्ति आतंकी ही हैं. एहतियात के तौर पर पूरे इलाके में तलाशी जारी है.

Advertisement
थानामंडी इलाके में CCTV कैमरे में दो संदिग्ध आतंकवादी घूमते हुए देखे गए. (Photo: Screengrab) थानामंडी इलाके में CCTV कैमरे में दो संदिग्ध आतंकवादी घूमते हुए देखे गए. (Photo: Screengrab)

सुनील जी भट्ट

  • श्रीनगर,
  • 14 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:43 PM IST

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के थानामंडी इलाके में दो संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी की आशंका के बाद मंगलवार को सुरक्षा बलों ने बड़े पैमाने पर घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया. अधिकारियों के मुताबिक, रविवार देर रात सीसीटीवी कैमरे में दो संदिग्ध सड़क पार करते हुए दिखाई दिए थे.

इस सूचना के आधार पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और सेना ने संयुक्त अभियान शुरू किया. सुरक्षा बलों ने भंगई, हसप्लोट, करयोट, कोपरा टॉप और आसपास के जंगलों व गांवों में सघन तलाशी अभियान चलाया.

Advertisement

अधिकारियों ने बताया कि खबर लिखे जाने तक सर्च ऑपरेशन जारी था और पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी ली जा रही थी. फिलहाल किसी संदिग्ध की गिरफ्तारी या सुरक्षा बलों और संदिग्धों के बीच मुठभेड़ की कोई सूचना नहीं है. मामले में आगे की जानकारी का इंतजार है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »