कुपवाड़ा, बारामूला, उरी, अखनूर, पुंछ... LoC पर PAK दाग रहा गोले-मोर्टार, पलायन कर रहे स्थानीय लोग

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पाकिस्तान की संभावित जवाबी कार्रवाई को लेकर सेना अलर्ट मोड पर है. हर हलचल पर बारीकी से निगरानी की जा रही है. कश्मीर के दस जिलों में कंट्रोल रूम बनाए गए हैं. जम्मू-कश्मीर में प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां फिलहाल रद्द कर दी गई हैं.

Advertisement
LoC पर लगातार फायरिंग कर रहा पाक (तस्वीर: PTI) LoC पर लगातार फायरिंग कर रहा पाक (तस्वीर: PTI)

पाकिस्तान (Pakistan) पर इंडियन आर्मी के द्वारा किए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है. जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान सीजफायर तोड़ते हुए अंधाधुंध फायरिंग कर रहा है. पाकिस्तान की तरफ से रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया जा रहा है. सीमा पार स्थित गांवों में मोर्टार गोले दागे गए हैं, जिससे पुंछ और तंगधार में अबतक 15 लोगों की मौत हुई है, जबकि 43 लोग घायल बताए जा रहे हैं. 

Advertisement

07 और 08 मई की दरमियानी रात को पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने जम्मू-कश्मीर में कुपवाड़ा, बारामूला, उरी और अखनूर इलाकों में नियंत्रण रेखा के पार छोटे हथियारों और तोपों का उपयोग करते हुए बिना उकसावे के गोलीबारी की.

उरी में एलओसी के पास सलामाबाद में पाक गोलीबारी के बाद क्षतिग्रस्त घर

भारतीय सेना ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया है. पाकिस्तान के द्वारा सीजफायर उल्लंघन का यह 14वां दिन है और भारी तोपखाने से गोलाबारी का दूसरा दिन है.

अलर्ट मोड में इंडियन आर्मी

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पाकिस्तान की संभावित जवाबी कार्रवाई को लेकर सेना अलर्ट मोड पर है. हर हलचल पर बारीकी से निगरानी की जा रही है. कश्मीर के दस जिलों में कंट्रोल रूम बनाए गए हैं. जम्मू-कश्मीर में प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां फिलहाल रद्द कर दी गई हैं.

Advertisement

पाकिस्तान की कायरतापूर्ण हरकत से मासूम लोग निशाने पर हैं. पाकिस्तान की तरफ से रिहायशी इलाकों में वो गोलीबारी की जा रही है.

LoC सीजफायर उल्लंघन

पाकिस्तान एलओसी पर बार-बार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है, जिससे नागरिक हताहत हो रहे हैं. पाकिस्तान की तरफ से 13 घातक और 59 गैर-घातक फायरिंग की गई हैं.

यह भी पढ़ें: J&K: पुंछ के ज‍िस गुरुद्वारे पर पाकिस्तान ने दागे मोर्टार, वहां से देखें आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट

पुंछ के लोगों का पलायन

पुंछ जिले में पाकिस्तान ने सबसे ज्यादा सीजफायर का उल्लंघन किया है. पुंछ शहर करीब खाली हो चुका है. ज्यादातर लोग पलायन करके जा चुके हैं, कई लोग पैदल ही भाग रहे हैं. शहर में हालात बेहद गंभीर है, पाकिस्तान मोर्टार शेल दागे हैं.

भारी हथियारों से पाकिस्तान ने की फायरिंग

उरी में पाकिस्तान की फायरिंग की वजह से घरों को नुकसान हुआ है. इलाके में कई लोग घायल हुए हैं. पाकिस्तान की तरफ से जब गोलीबारी की जा रही थी, तो भारत भी जवाब दे रहा था. पिछले 13 दिनों में पाकिस्तान की तरफ से छोटे हथियारों से हमले किए गए थे लेकिन ऑपरेशन सिंदूर होने के बाद पाकिस्तान ने LoC बॉर्डर के इलाको में भारी हथियारों से फायरिंग की गई है और लोगों को घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »