इमरान खान के राज में भी नहीं थमी सीमापार से फायरिंग, उरी में मोर्टार से हमला

क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान की सरकार के अस्तित्व में आने के बाद भी पाकिस्तान की ओर सीजफायर नहीं थम रहा. उसकी ओर से घुसपैठ और सीजफायर उल्लंघन की घटनाएं लगातार हो रही हैं.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

अशरफ वानी

  • उरी ,
  • 20 अगस्त 2018,
  • अपडेटेड 6:00 PM IST

पाकिस्तान में इमरान खान की अगुवाई में नई सरकार के अस्तित्व में आने के बाद भी सीमापार से फायरिंग लगातार जारी है. इमरान खान के शपथ ग्रहण के तीसरे दिन ही पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन किया गया है.

ने बारामुला जिले के उरी क्षेत्र के कोमलकोट में मोर्टार से हमला किया. भारतीय सेना की तरफ से जवाबी कार्रवाई की जा रही है.

Advertisement

सत्ता परिवर्तन के दौर में भी पाकिस्तान की ओर से फायरिंग नहीं रुकी और पड़ोसी देश की ओर से लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जाता रहा है.

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) पर स्थित नौशेरा सेक्टर में सुबह करीब सवा पांच बजे पाक की ओर से फायरिंग शुरू कर दी गई. भारतीय जवानों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए मुंहतोड़ जवाब दिया. हालांकि इस फायरिंग में एक जवान घायल हो गया था.

इससे पहले 14 अगस्त की सुबह भी ने कुपवाड़ा के तंगधार इलाके में सीजफायर का उल्लंघन किया था. पाक की ओर से भारत की अनिल पोस्ट, चीतक पोस्ट और ब्लैक रॉक पोस्ट पर गोलीबारी की गई. सुबह सवा 7 बजे के करीब पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ा, जिसका भारतीय सेना ने भी मुहंतोड़ जवाब दिया.

हालांकि में दो पाकिस्तानी जवानों की मौत हो गई. इससे एक दिन पहले ही पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ा था, जिसमें एक भारतीय जवान शहीद हुआ था.

Advertisement

पिछले हफ्ते सोमवार को भी कुपवाड़ा के तंगधार में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया था. आतंकी मुठभेड़ के दौरान वहां से भाग निकलने में कामयाब हो गए थे.

कुछ दिन पहले बांदीपोरा के गुरेज सेक्टर में भी पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया था, इस दौरान कई आतंकियों ने की कोशिश की थी. सुरक्षाबलों ने घुसपैठियों को माकूल जवाब देते हुए चार आतंकियों को मार गिराया था. इसमे दो जवान भी शहीद हुए थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »