'जिंदा पकड़ा जाना चाहिए था हिजबुल कमांडर बुरहान वानी'

पीडीपी नेता ने इन हालातों के लिए सुरक्षाबलों और राज्य सरकार के बीच कॉर्डिनेशन की कमी को भी जिम्मेदार बताया और कहा कि अगर सुरक्षाबलों और राज्य सरकार के बीच अगर बेहतर कॉर्डिनेशन होता, तो हालात इतने खराब ना हुए होते.

Advertisement
पीडीपी के सीनियर लीडर मुजफ्फर बेग पीडीपी के सीनियर लीडर मुजफ्फर बेग

अंजलि कर्मकार / अशोक सिंघल

  • जम्मू,
  • 18 जुलाई 2016,
  • अपडेटेड 12:09 AM IST

पीडीपी के सीनियर लीडर मुजफ्फर बेग ने आतंकी बुरहान वानी की मौत पर सवाल सवाल उठाते हुए कहा है कि वानी को मारने की बजाय उसे जिंदा पकड़ना चाहिए था. अगर मार भी दिया तो उसकी लाश को लंबे समय तक नहीं रखना चाहिए था. कश्मीर में इसी वजह से हालात खराब हुए.

ने इन हालातों के लिए सुरक्षाबलों और राज्य सरकार के बीच कॉर्डिनेशन की कमी को भी जिम्मेदार बताया और कहा कि अगर सुरक्षाबलों और राज्य सरकार के बीच अगर बेहतर कॉर्डिनेशन होता, तो हालात इतने खराब ना हुए होते.

Advertisement

हालात पर जल्द काबू पा लेंगी महबूबा मुफ्ती
पीडीपी नेता ने कहा, 'मुख्यमंत्री हालात पर जल्दी काबू पा लेंगी. वह पूरी तरह से कोशिश कर रही है कि हालात काबू में हो.' महबूबा मुफ्ती द्वारा हालात को कंट्रोल ना किए जाने के सवाल पर बेग ने कहा कि कई बार बाबू पर विश्वास करना पड़ता है, जिसकी वजह से कमियां रह जाती हैं.

कश्मीरी पंडितों को हरसंभव सुरक्षा देंगे
कश्मीरी पंडितों के घाटी छोड़ने के सवाल पर जितेंद्र सिंह का दावा है कि हम को हरसंभव सुरक्षा और सहायता देंगे, ताकि वह लोग वहां पर चैन से रह सके. इस बीच कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने आरोप लगाया है कि महबूबा सरकार जम्मू-कश्मीर के हालात पर काबू पाने में नाकाम है और वह ठीक से सरकार नहीं चला पा रही हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »