...तो जम्मू-कश्मीर में नहीं पड़ेगी CRPF की जरूरत, अमित शाह का बड़ा बयान

CRPF की तारीफ करते हुए शाह ने कहा कि पिछले कुछ सालों में जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा सुधार हुआ है. उन्होंने आर्टिकल 370 और 35A हटाने पर उन्होंने कहा कि इसका फायदा जम्मू-कश्मीर के आम लोगों को हुआ है.

Advertisement
जम्मू में CRPF परेड के दौरान अमित शाह जम्मू में CRPF परेड के दौरान अमित शाह

सुनील जी भट्ट

  • श्रीनगर,
  • 20 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 9:55 AM IST
  • CRPF ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई- शाह
  • जम्मू-कश्मीर में शांति स्थापित करने में CRPF का बड़ा रोल
  • शाह बोले- j&k के आम लोगों को मिल रहा सुधारों का फायदा

जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर आए-दिन बड़े-बड़े डेवलपमेंट हो रहे हैं. कश्मीर फाइल्स फिल्म रिलीज होने के बाद घाटी पर चर्चा और तेज हो गई है. इस बीच गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों की तैनाती को लेकर बड़ा बयान दिया है. गृहमंत्री शाह ने शनिवार को CRPF के 83वें स्थापना दिवस पर जम्मू में एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि हो सकता है कि आने वाले सालों में जम्मू-कश्मीर में CRPF की जरूरत ना पड़े. 

Advertisement

गृहमंत्री शाह ने जम्मू-कश्मीर में CRPF के रोल की तारीफ की. उन्होंने कहा कि CRPF ने ना सिर्फ घाटी में आतंकवाद से लड़ने में अहम भूमिका निभाई है, बल्कि कानून व्यवस्था को मजबूत करने का काम भी किया है. CRPF ने जम्मू-कश्मीर, उत्तर पूर्व और नक्सल प्रभावित इलाकों में बेहतरीन काम किया है. मुझे यकीन है कि आने वाले कुछ सालों में इन तीनों क्षेत्रों में CRPF की जरूरत नहीं होगी. इसका पूरा श्रेय CRPF को ही जाएगा.

CRPF  की तारीफ करते हुए शाह ने कहा कि पिछले कुछ सालों में जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा सुधार देखने को मिला है. CRPF जवानों को संबोधित करते हुए उन्होंने आर्टिकल 370 और 35A को हटाने के बारे में बात की. उन्होंने कहा कि इसका फायदा जम्मू-कश्मीर के आम लोगों को हुआ है. बता दें कि यह पहली बार है, जब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से बाहर जम्मू-कश्मीर में CRPF स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया.

Advertisement

निष्पक्ष चुनाव में भी CRPF की अहम भूमिका

सीआरपीएफ जवानों को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि मैं सीआरपीएफ जवानों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं देता हूं. मैं सीआरपीएफ के शहीदों को श्रद्धांजलि देता हूं. ऐतिहासिक शहर जम्मू में सीआरपीएफ स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया जा रहा है. मैं सबसे पहले माता वैष्णो देवी को प्रणाम करना चाहता हूं. अमित शाह ने कहा कि जम्मू वह जगह है, जहां पं. प्रेम नाथ डोगरा और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने एक राष्ट्र, एक ध्वज, एक संविधान के लिए आंदोलन शुरू किया. हमें खुशी है कि हम डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को पूरा कर सके.

आतंक के खिलाफ लड़ाई में CRPF की बड़ी भूमिका

अमित शाह ने कहा कि सीआरपीएफ ने कानून और व्यवस्था बनाए रखने और आतंक के खिलाफ लड़ाई में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. उन्होंने कहा कि नक्सल प्रभावित इलाके हों या कश्मीर में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकियों से लड़ रहे हों या पूर्वोत्तर, सीआरपीएफ ने देश की रक्षा के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »