जम्मू-कश्मीर: डोडा में बादल फटने से आई बाढ़, सड़कें बंद... कई गांवों से कटा कनेक्शन, देखें वीडियो

Flash Floods in Doda: डोडा जिले के भलेसा में भारी बारिश के कारण बादल फटने से अचानक बाढ़ आई है. जिससे कई सड़कें प्रभावित हैं. कई गांवों का संपर्क टूट गया है. हालांकि, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है.

Advertisement
flash floods in doda (Photo- ITG Video screengrab) flash floods in doda (Photo- ITG Video screengrab)

मीर फरीद

  • डोडा,
  • 01 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:43 PM IST

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में बुधवार को भारी बारिश के बीच बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई. जिससे डोडा का भलेसा इलाका सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है. खलजुगासर इलाके में बादल फटने से फसलें, बाग और कई घरों को भारी नुकसान पहुंचा है. बाढ़ के पानी के साथ सड़कों पर कीचड़ और मलबा बहता दिखाई दिया. बादल फटने के बाद आई बाढ़ की वजह से कई सड़कें पूरी तरह बंद हो गईं हैं. 

Advertisement

कई गांवों को जोड़ने वाली सड़कें टूटने और मलबा भरने से आवाजाही प्रभावित हुई है. कई गावों से कनेक्शन पूरी तरह ठप हो गया है. हालांकि, स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है. सड़कों को साफ करने का काम किया जा रहा है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि स्थिति सामान्य होने तक अनावश्यक यात्रा न करें और सुरक्षित जगहों पर रहें.

भलेसा के कई इलाकों में बारिश इतनी तेज थी कि नदियां और नाले उफान पर आ गए हैं. खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद हो गईं और कई बागों के पेड़ उखड़ गए या पानी में बह गए हैं. कुछ घरों में भी पानी घुस गया है. हालांकि, अभी तक किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है.

कई गांवों का संपर्क टूटा
अचानक आई बाढ़ के साथ मलबा बहकर आने से भलेसा पट्टी के कई गांवों का संपर्क कट गया है. जिला प्रशासन ने स्थानीय निवासियों को सलाह दी है कि जब तक सड़क संपर्क बहाल नहीं हो जाता, तब तक संवेदनशील इलाकों में सतर्क रहें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »