जम्मू-कश्मीर: BDC चुनाव से पहले पुंछ के 31 लोगों ने वापस लिए नाम

24 अक्टूबर को होने वाले जम्मू एवं कश्मीर में 310 खंड विकास परिषदों (बीडीसी) के चुनाव से पहले पुंछ के 31 उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस ले लिया है.

Advertisement
24 अक्टूबर को होंगे चुनाव (फाइल फोटो) 24 अक्टूबर को होंगे चुनाव (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • पुंछ,
  • 12 अक्टूबर 2019,
  • अपडेटेड 5:21 AM IST

24 अक्टूबर को होने वाले जम्मू एवं कश्मीर में 310 खंड विकास परिषदों (बीडीसी) के चुनाव से पहले पुंछ के 31 उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस ले लिया है. बता दें कि पुंछ से कुल 92 लोगों ने नोमिनेशन फाइल किया था लेकिन नाम वापस लेने के बाद यहां 61 लोग ही चुनावी मैदान में रह गए हैं.

पुंछ के जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल यादव ने इस बात की घोषणा की. बता दें कि राज्य के कुल 316 विकास खंडों में से 310 के लिए चुनाव होने हैं, क्योंकि दो पंचायतों में कोई पंच/सरपंच नहीं है, और चार आरक्षित पंचायतों में कोई महिला पंच/सरपंच नहीं है.

Advertisement

राज्य प्रशासन ने निर्वाचन अधिकारियों को आश्वस्त किया है कि बीडीसी चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से कराए जाएंगे और इसके लिए प्रशासन सुरक्षा मुहैया कराएगा. कुछ उम्मीदवारों को व्यक्तिगत सुरक्षा मुहैया कराए जाने संबंधित एक सवाल के जवाब में चुनाव आयोग ने कहा कि यह राज्य के गृह विभाग को निर्णय लेना है.

राज्यभर के पंचायत सदस्य बीडीसी चुनाव के लिए मतदान करेंगे, जिसके जरिए ब्लॉक स्तर पर परिषदों का गठन होगा. विकास संबंधित सभी फंड विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों के तहत राज्य में जमीनी विकास के लिए बीडीसी के जरिए खर्च किए जाएंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »