बारामूला: आतंकी ठिकानों से चीनी झंडे बरामद, 44 संदिग्ध गिरफ्तार, लश्कर ने SHO को दी धमकी

सेना, जम्मू और कश्मीर पुलिस, बीएसएफ और सीआरपीएफ की ज्वाइंट टीम ने काजी हमाम, गनाई हमाम, तावीद गंज, जामिया और दूसरे संवेदनशील इलाकों में छापेमारी की. इन इलाकों को आतंकियों के लिए सुरक्षित स्थान माना जाता है.

Advertisement
सोमवार देर रात की गई छापेमारी सोमवार देर रात की गई छापेमारी

प्रियंका झा / अशरफ वानी

  • श्रीनगर,
  • 19 अक्टूबर 2016,
  • अपडेटेड 11:45 AM IST

सोमवार देर रात सुरक्षालों ने जम्मू कश्मीर के बारामूला में आतंकियों के संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की. इस दौरान सुरक्षा बलों ने चीन के झंडे और आपत्तिजनक सामान बराम किया. साथ ही आतंक से जुड़ी गतिविधियों में शामिल होने वाले 44 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर ने इस गिरफ्तारी के बाद बारामूला SHO को धमकी दी है.

Advertisement

सेना, जम्मू और कश्मीर पुलिस, बीएसएफ और सीआरपीएफ की ज्वाइंट टीम ने काजी हमाम, गनाई हमाम, तावीद गंज, जामिया और दूसरे संवेदनशील इलाकों में छापेमारी की. इन इलाकों को के लिए सुरक्षित स्थान माना जाता है. सूत्रों के मुताबिक बीते कई दशकों में सुरक्षाबलों ने पहली बार आतंकियों के खिलाफ इतने बड़े स्तर पर छापेमारी की है.

12 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने पुख्ता इनपुट के आधार पर 700 घरों में खोजबीन की. सुरक्षाबलों को बड़ी मात्रा में पेट्रोल बम, चीनी और पाकिस्तानी झंडे, लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद लेटर हेड पैड्स, अनॉथराइज्ड मोबाइल फोन और राष्ट्रविरोधी प्रचार सामग्री को जब्त किया गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »