हिमाचल में बड़ा हादसा: 22 सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, 4 की मौत, 18 लोगों का रेस्क्यू

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. सोझा के पास एक पर्यटक वाहन काबू होकर गहरी खाई में गिर गया. इस दर्दनाक हादसे में 4 पर्यटकों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं.

Advertisement
अंधेरे और ढलान के बीच चला रेस्क्यू ऑपरेशन.(Photo:Screengrab) अंधेरे और ढलान के बीच चला रेस्क्यू ऑपरेशन.(Photo:Screengrab)

अमन भारद्वाज

  • कुल्लू ,
  • 04 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:23 PM IST

देवभूमि हिमाचल के कुल्लू जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. बंजार पुलिस थाना क्षेत्र के तहत सोझा के पास एक पर्यटक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से कई फीट नीचे खाई में जा गिरा. इस हादसे ने एक बार फिर पहाड़ी रास्तों पर सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.

ताजा जानकारी के अनुसार, वाहन (DL1BC 4958) में कुल 22 लोग सवार थे, जिनमें से अधिकांश पर्यटक बताए जा रहे हैं. दुर्घटना इतनी भीषण थी कि वाहन के गिरने के बाद चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों की सूचना पर DDMA कुल्लू और पुलिस की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं.

Advertisement

अब तक कुल 22 यात्रियों में से 18 लोगों को सुरक्षित निकालकर खाई से बाहर लाया गया है. उपायुक्त अनुराग चंद्र ने पुष्टि की है कि इस हादसे में 4 लोगों की जान चली गई है, जिनमें 2 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं.

बचाए गए सभी 18 घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल (CH) बंजार में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी देखरेख कर रही है. फिलहाल बचाव अभियान समाप्त हो गया है. देखें VIDEO:- 

DDMA कुल्लू के अनुसार, बचाव अभियान प्रशासन, पुलिस, राजस्व विभाग, अग्निशमन सेवा, स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय निवासियों ने मिलकर चलाया था, जिन्होंने इस कार्य में त्वरित और सराहनीय भूमिका निभाई. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »