Himachal Weather: हिमाचल में 20 जून तक आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दी ये चेतावनी

Himachal Pradesh Weather: मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में 15 जून से 18 जून तक गरज, बिजली और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. वहीं, 20 जून तक राज्य के मध्य और निचली पहाड़ियों पर हल्की से मध्यम बारिश और ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी की संभावना है.

Advertisement
Rain Alert in Himachal Pradesh (File Photo- PTI) Rain Alert in Himachal Pradesh (File Photo- PTI)

aajtak.in

  • शिमला,
  • 15 जून 2026,
  • अपडेटेड 5:20 PM IST

हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने 15 जून से गरज, बिजली और तेज हवाओं को लेकर येलो वार्निंग जारी की है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, राज्य के मध्य और ऊंची पहाड़ियों में अलग-अलग जगहों पर 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

मौसम विज्ञान केंद्र ने 20 जून तक राज्य में बूंदाबांदी और हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना जताई है. अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहने के साथ बारिश होने की संभावना है. IMD के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में राज्य में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई, लेकिन ज्यादा बारिश नहीं हुई. हालांकि, न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है. 

Advertisement

सबसे ठंडा और सबसे गर्म स्थान
कुल्लू जिले का कुकुमसेरी राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, ऊना दिन का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया.

किन जिलों में अलर्ट?
मौसम विभाग ने 15 से 18 जून तक चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में गरज, बिजली और 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई है, जिसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. सोलन और सिरमौर जिलों में 15 और 16 जून को यह अलर्ट रहेगा.

बारिश और बर्फबारी की संभावना
15 से 20 जून तक मध्य और निचली पहाड़ियों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. जबकि ऊंची पहाड़ियों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी भी हो सकती है.

Advertisement

मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. मौसम विभाग के अनुसार, इस हफ्ते मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा. बारिश के कारण तापमान में गिरावट आ सकती है, जिससे दिन और रात दोनों समय ठंडक बढ़ सकती है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »