हिमाचल: विधानसभा चुनाव से पहले जयराम सरकार लाई महिलाओं के लिए ये योजना, मिलेगी 50% छूट

हिमाचल प्रदेश में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं. वर्तमान जयराम ठाकुर सरकार का कार्यकाल 8 जनवरी 2023 को खत्म हो जाएगा. प्रदेश में विधानसभा की कुल 68 सीटें हैं. पिछली बार विधानसभा चुनाव में प्रदेश में 75 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई थी.

Advertisement
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर. -फाइल फोटो हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर. -फाइल फोटो

aajtak.in

  • शिमला,
  • 30 जून 2022,
  • अपडेटेड 9:01 AM IST
  • मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर निशाना साधा
  • भाजपा की योजनाओं को बंद कर देगी कांग्रेस: ठाकुर

हिमाचल प्रदेश की जयराम सरकार विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं के लिए खास योजना लेकर आई है. योजना के मुताबिक, महिलाओं को सरकारी बसों में सफर के दौरान किराए में 50 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी. मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुरुवार को एक ट्वीट कर कहा कि हमारी सरकार ने सरकारी बसों में महिलाओं को किराए में 50% छूट देने का फैसला किया है. राज्य स्तरीय सेमी वर्चुअल कार्यक्रम "नारी को नमन" में आज धर्मशाला से प्रदेश के सभी जिलों में इस योजना का शुभारंभ होगा.

Advertisement

योजना के मुताबिक, हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा महिलाओं को राज्य के अंदर चलने वाली हिमाचल पथ परिवहन निगम की साधारण बसों के किराए में 50 प्रतिशत छूट की योजना का आज शुभारंभ किया जाएगा. इस योजना के शुभारंभ पर धर्मशाला में राज्य स्तरीय समारोह 'नारी को नमन' का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे. इस दौरान उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह भी मौजूद रहेंगे. 

लाभार्थियों से सीएम ठाकुर करेंगे वर्चुअल संवाद

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर नारी को नमन कार्यक्रम के शुभारंभ के बाद लाभार्थी महिलाओं के साथ वर्चुअल संवाद भी करेंगे. इस कार्यक्रम के अलावा प्रदेश सरकार की ओर से एक अन्य योजना के शुरुआत की घोषणा की गई है.

ठाकुर सरकार गुरुवार से ही गरीब परिवार की बेटियों की शादी के लिए 'शगुन योजना' की शुरुआत की गई है है. मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ट्वीट कर बताया कि हमारी सरकार ने निर्धन परिवार से संबंध रखने वाली बेटी की शादी पर सहायता राशि देने के लिए 'शगुन योजना' शुरू की है. इस योजना के अंतर्गत बेटियों को शादी के लिए 31 हजार रुपये प्रदान किये जा रहे हैं. उन्होंने इस योजना के संबंध में कांग्रेस पर आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं का कहना है कि अगर उनकी सरकार आती है तो वे इस योजना को बंद कर देंगे.

Advertisement

ये भी पढ़ें

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »