खराब मौसम के चलते अमित शाह की हिमाचल में रैलियां रद्द

हिमाचल प्रदेश में चुनावी जंग धीरे-धीरे तेज होती जा रही है. भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह की आज हिमाचल प्रदेश में होने वाली रैलियां खराब मौसम के कारण रद्द हो गई हैं. 

Advertisement
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह

मोहित ग्रोवर

  • रामपुर, हिमाचल प्रदेश ,
  • 06 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 11:54 AM IST

हिमाचल प्रदेश में चुनावी जंग धीरे-धीरे तेज होती जा रही है. भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह की आज हिमाचल प्रदेश में होने वाली रैलियां खराब मौसम के कारण रद्द हो गई हैं. 

इससे पहले शाह ने पिछले सप्ताह मंडी में रैली को संबोधित किया था. जहां उनके निशाने पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी रहे थे. मंडी रैली में अमित शाह ने कहा था कि 2014 के बाद जितने भी चुनाव हुए हैं, उन सभी नतीजों को राहुल गांधी याद करें. हर जगह की तरह इस बार हिमाचल प्रदेश में भी बीजेपी की सरकार बनेगी.

Advertisement

अमित शाह ने कहा कि बीजेपी की सरकार आने के बाद हिमाचल प्रदेश भी विकास की राह पर चल पड़ेगा. अमित शाह ने कहा कि राहुल चाहें तो लिख कर ले लें, हिमाचल में बीजेपी की ही सरकार आएगी. हिमाचल में की लहर नहीं सुनामी चल रही है, हिमाचल में भाजपा की सरकार बनना निश्चित है.

आपको बता दें कि बुधवार को ही कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए घोषणापत्र का ऐलान किया है. कांग्रेस ने किसानों को सस्ता लोन, छात्रों को लैपटॉप, नए स्कूल, कॉलेज, 1.5 लाख नौकरियां देने का वादा किया है. गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में 9 नवंबर को वोट डाले जाएंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »