फरीदाबाद: खुले मेनहोल में गिरकर 2 लोगों की मौत

पल्ला पुल के पास बना मैनहोल करीब 30 फुट गहरा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले दो साल से ये ऐसे ही खुला पड़ा है. कई बार नगर निगम से इसकी शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई.

Advertisement
दो साल से खुला है मैनहोल दो साल से खुला है मैनहोल

अंजलि कर्मकार / सचिन गौड़

  • फरीदाबाद,
  • 03 जून 2016,
  • अपडेटेड 11:32 PM IST

फरीदाबाद नगर निगम की लापरवाही से शुक्रवार को खुले मैनहोल में गिरने से एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि महिला रास्ते में फोन पर बात करते हुए जा रही थी. इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और वह मैनहोल में जा गिरी. उसे बचाने की कोशिश में एक अन्य शख्स की भी मौत हो गई.

Advertisement

ये है पूरा मामला
मृत महिला रेखा के पति महेश के मुताबिक, हादसे के दौरान उनकी पत्नी बाजार से सब्जी लेकर लौट रही थी. फोन पर बात करने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह सीधे में जा गिरी. पुलिस ने बताया कि महिला की आवाज सुनकर एक युवक रस्सी लेकर उसे बचाने के लिए मैनहोल में कूद गया, लेकिन मैनहोल की गैस की वजह से दम घुटकर दोनों की हो गई.

2 साल से खुला है मैनहोल
पल्ला पुल के पास बना मैनहोल करीब 30 फुट गहरा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले दो साल से ये ऐसे ही खुला पड़ा है. कई बार से इसकी शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई.

क्या कहते हैं अधिकारी
एसएचओ, थाना सेक्टर-37 अनिल कुमार ने बताया कि लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. इसकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. वहीं, नगर निगम के कमिश्नर आदित्य दहिया ने भी मामले की जांच के आदेश दिए हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »