सोनीपत के रेलवे स्टेशन पर मिला संदिग्ध कैमरा? पाक को लाइव गतिविधि भेजने का दावा

सोनीपत रेलवे स्टेशन के पास सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है. जहां रेलवे स्टेशन के पास लगे पोल में संदिग्ध कैमरा मिला है. दावा किया जा रहा है कि इस कैमरे से पाकिस्तान में लाइव गतिविधि भेजी जाती थी.

Advertisement
रेलवे स्टेशन पर मिला संदिग्ध कैमरा. (Photo: Representational ) रेलवे स्टेशन पर मिला संदिग्ध कैमरा. (Photo: Representational )

aajtak.in

  • सोनीपत,
  • 17 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:49 AM IST

हरियाणा के सोनीपत रेलवे स्टेशन के पास सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है. जहां रेलवे लाइन के किनारे लगे पोल पर एक संदिग्ध कैमरा लगा हुआ मिला. यह कैमरा दिल्ली से अंबाला जाने वाली रेलवे लाइन पर पोल नंबर 42/27 पर लगाया गया था. अब इस मामले को लेकर सुरक्षा एजेंसियों पर भी सवाल उठ रहा है. लोग दावा कर रहे हैं कि ऐसे कैमरे पाकिस्तान की एजेंसी आईएसआई के इशारे पर बड़े रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और अन्य बड़ी ऑफिसों के बाहर लगाए जा रहे हैं.

Advertisement

आपको बता दें कि गाजियाबाद की कौशांबी पुलिस ने हाल ही में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था. सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर बड़े रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, मेट्रो स्टेशन और सैन्य ठिकानों पर 50 से ज्यादा सोलर बेस्ड सीसीटीवी कैमरे लगाने की साजिश रची जा रही थी, ताकि वहां की गतिविधियों का लाइव प्रसारण पाकिस्तान तक पहुंचाया जा सके.

सोनीपत रेलवे स्टेशन पर लगा संदिग्ध कैमरा. (Photo: Screengrab)

यह भी पढ़ें: गाजियाबाद से 6 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर को भेज रहे थे सीक्रेट जानकारी

हालांकि सोनीपत में मिले इस संदिग्ध कैमरे का उस मामले से कोई सीधा संबंध है या नहीं, इसकी फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अब यह जांच कर रही हैं कि यह कैमरा किसने लगाया और इसके पीछे क्या मकसद था? फिलहाल मामले की जांच जारी है.

Advertisement

आरपीएफ ने क्या कहा?

दावा किया जा रहा है कि जिस तरह के कैमरे की बात कौशांबी पुलिस की जांच में सामने आई है, ठीक इसी तरह का कैमरा सोनीपत में लगा हुआ मिला है. इस मामले में जब आरपीएफ अधिकारी से बात की तो उन्होंने उच्च अधिकारियों से जानकारी लेने की बात कह कर बात टालते नजर आए. लेकिन जहां संदिग्ध सीसीटीवी कैमरा लगाया गया था, वहां पुलिसकर्मियों की तैनाती जरूर कर दी गई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement