रूह कांपने वाला मंजर: दादा बना हैवान, डेढ़ साल की पोती को चलती JCB के आगे फेंका

हरियाणा के रेवाड़ी से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जहां जमीन के विवाद में एक दादा ने अपनी ही मासूम पोती की जान जोखिम में डाल दी. इस घटना ने मानवीय संवेदनाओं और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Advertisement
जमीन बचाने के लिए मासूम की बलि देने की कोशिश.(Photo:Screengrab) जमीन बचाने के लिए मासूम की बलि देने की कोशिश.(Photo:Screengrab)

देशराज सिंह चौहान

  • रेवाड़ी ,
  • 21 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 12:44 PM IST

Haryana News: रेवाड़ी जिले के गांव ढाणी ठेठरबाढ़ में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक शख्स ने अपनी महज डेढ़ साल की पोती को चलती हुई जेसीबी मशीन के आगे फेंक दिया. यह पूरी घटना वहां मौजूद लोगों ने कैमरे में कैद कर ली, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. बताया जा रहा है कि यह खतरनाक कदम पंचायत की जमीन पर चल रहे कब्जे के विवाद के चलते उठाया गया.

Advertisement

ढाणी ठेठरबाढ़ में पंचायत की भूमि पर लंबे समय से विवाद चल रहा है. ग्रामीणों के अनुसार, इस जमीन को हाल ही में अतिक्रमण मुक्त कराया गया था. पंचायत ने जमीन को समतल करने के लिए जेसीबी बुलाई थी. जैसे ही मशीन ने काम शुरू किया, एक परिवार ने इसका विरोध किया. 

काम रुकवाने के लिए एक व्यक्ति अपनी डेढ़ साल की पोती को लेकर मशीन के पास पहुंचा और उसे सीधे जेसीबी के पंजे (Bucket) के सामने जमीन पर फेंक दिया. गनीमत रही कि ऑपरेटर ने तुरंत मशीन रोक दी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. देखें VIDEO:- 

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है. सरपंच प्रतिनिधि ने इस मामले की लिखित शिकायत डहीना पुलिस को दी है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, उन्हें शिकायत और वीडियो साक्ष्य प्राप्त हुए हैं.

Advertisement

मासूम की जान खतरे में डालने और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने की धाराओं के तहत जांच की जा रही है. जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement