'जो न देख पाए, वो मर जाए', बहू के इसी एक ताने ने ले ली दो जिंदगियां, 'मॉडर्न' ड्रेस पर होता था झगड़ा, शादी एक साल बाद बिखरा परिवार

Haryana News: पानीपत के नारा गांव में बहू स्नेहा के पहनावे और व्यवहार से परेशान होकर सास सुमन और ससुर राजेश ने सल्फास खाकर जान दी. 2025 में हुई थी लव मैरिज. पुलिस ने बहू को हिरासत में लिया...

Advertisement
पानीपत पुलिस ने स्नेहा को भेजा जेल.(Photo:ITG) पानीपत पुलिस ने स्नेहा को भेजा जेल.(Photo:ITG)

प्रदीप रेढू

  • पानीपत,
  • 17 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:30 PM IST

हरियाणा के पानीपत जिले के नारा गांव में एक हंसता-खेलता परिवार बिखर गया है. घर के इकलौते बेटे की जिद पर दिल्ली की मॉडर्न लड़की को बहू बनाकर लाए माता-पिता को क्या मालूम था कि यही फैसला उनकी जिंदगी छीन लेगा. घरेलू कलह और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर 46 वर्षीय राजेश और उनकी 44 वर्षीय पत्नी सुमन ने सल्फास खाकर खुदकुशी कर ली. पुलिस ने आरोपी बहू को हिरासत में ले लिया है.

Advertisement

राजेश और सुमन का इकलौता बेटा आशीष सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता था. करीब दो साल पहले इंस्टाग्राम और फेसबुक के जरिए उसकी मुलाकात दिल्ली की रहने वाली स्नेहा से हुई थी. दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ा, तो आशीष ने अपने परिवार के सामने शादी की जिद रख दी. बेटे की खुशी के लिए माता-पिता मान गए और जनवरी 2025 में दिल्ली में दोनों की धूमधाम से शादी करा दी गई.

दिल्ली का कल्चर बनाम गांव की मर्यादा
शादी के बाद स्नेहा जब पानीपत के नारा गांव पहुंची, तो वह दिल्ली के खुले और आधुनिक माहौल को भूल नहीं पाई. स्नेहा अक्सर मॉडर्न और छोटे कपड़े पहनती थी, पब और पार्टियों में जाना उसकी जीवनशैली का हिस्सा था. ग्रामीण परिवेश के कारण सास सुमन और ससुर राजेश चाहते थे कि बहू मर्यादा के अनुसार सूट या साड़ी पहने. 

Advertisement

स्नेहा इस टोका-टाकी को अपनी आजादी में दखल मानती थी. परिजनों का आरोप है कि समझाने पर वह सास-ससुर के साथ बदसलूकी और मारपीट तक करने लगी थी. दंपती को लगता था कि इस वजह से पूरे गांव में उनकी बेइज्जती हो रही है.

आखिरी विवाद और खौफनाक कदम
बीते शनिवार दोपहर को घर में कपड़ों और रहन-सहन को लेकर एक बार फिर भीषण झगड़ा हुआ. आरोप है कि बहस के दौरान स्नेहा ने सास-ससुर को ताना मारते हुए तीखे शब्दों में कहा, "जो न देख पाए... वो मर जाए." देखें एक VIDEO:- 

 

इस बात से बेहद आहत और मानसिक रूप से टूटे राजेश और सुमन ने घर में रखा जहरीला पदार्थ निगल लिया. तबीयत बिगड़ने पर दोनों को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां मां सुमन को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि ससुर राजेश ने रविवार सुबह रोहतक पीजीआई में दम तोड़ दिया.

मरने से पहले सास का वीडियो आया सामने, बहू गिरफ्तार
सुसाइड के बाद मां सुमन देवी का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वे रोते हुए कह रही हैं कि वे अपनी बहू और उसके मायके वालों से बेहद परेशान हैं, कोई उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है और बहू गांव के हिसाब से रहने को राजी नहीं है. देखें एक अन्य VIDEO:- 

Advertisement

गांव में एक साथ दो अर्थियां उठने से मातम और सन्नाटा पसरा हुआ है. पुलिस ने परिजनों की शिकायत और सुसाइड नोट और वीडियो के आधार पर बहू स्नेहा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने  का मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »