हरियाणा: बैंक मैनेजर की संदिग्ध मौत, पुलिस के नीचे खड़ी कार में मिला शव

हरियाणा के नूंह जिले में SBI बैंक मैनेजर मनीष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया. उनका शव दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मरोड़ा पुल के नीचे खड़ी कार में मिला. उनकी मौत कैसे हुई? इसकी जांच पुलिस कर रही है.

Advertisement
मृतक बैंक मैनेजर. (File Photo: Kasim Khan) मृतक बैंक मैनेजर. (File Photo: Kasim Khan)

aajtak.in

  • नूंह,
  • 23 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:54 AM IST

हरियाणा के नूंह जिले में उस समय सनसनी फैल गई, जब लुहिंगाकला स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) शाखा के बैंक मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. प्रारंभिक तौर पर पुलिस इसे हार्ट अटैक से हुई मौत मान रही है, लेकिन पूरे मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है.

जानकारी के अनुसार दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मरोड़ा पुल के नीचे एक कार खड़ी मिली थी. राहगीरों ने जब लंबे समय तक कार को एक ही स्थान पर खड़ा देखा तो उन्हें संदेह हुआ और उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार की तलाशी ली. जांच के दौरान कार के अंदर एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला. पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की.

Advertisement

लुहिंगाकला स्थित एसबीआई बैंक शाखा में थी तैनाती
मृतक की पहचान मनीष के रूप में हुई है, जो लुहिंगाकला स्थित एसबीआई बैंक शाखा में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे. उनके निधन की खबर से बैंक कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई. घटना के बाद बैंक शाखा में भी कामकाज प्रभावित हुआ. पुलिस अधिकारियों के अनुसार शुरुआती जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि मौत हार्ट अटैक के कारण हुई हो सकती है.

हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अभी किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी और सभी संभावित कारणों की गहनता से जांच की जा रही है. कार में मृतक कैसे पहुंचे और वहां उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इस दिशा में भी पुलिस जांच कर रही है. घटना की गंभीरता को देखते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मांडीखेड़ा स्थित अल आफिया अस्पताल भेजा गया है.

Advertisement

मामले की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस की मौजूदगी में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सके. साथ ही पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी है. अस्पताल प्रशासन से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी.

मामल में सामान्य अस्पताल मांडीखेड़ा के मेडिकल ऑफिसर मनीष कुमार का भी बयान आया है. उन्होंने कहा कि “प्रारंभिक रूप से मामला हार्ट अटैक जैसा प्रतीत हो रहा है, लेकिन वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा.” फिलहाल पुलिस पूरे मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है. एक्सप्रेसवे पर कार कैसे पहुंची, क्या मृतक अकेले थे या किसी के साथ थे, और मौत से पहले उनकी गतिविधियां क्या थीं- इन सभी बिंदुओं पर जांच जारी है. 

(इनपुट- कासिम खान)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement