7 घंटे में 4 लूट, पीछे दौड़ती रही पुलिस और लोगों से पैसे छीनते रहे बदमाश

हरियाणा के पानीपत में बेखौफ बदमाशों ने 7 घंटे में लूट की चार वारदातों को अंजाम दिया लेकिन पुलिस उन्हें पकड़ नहीं पाई. पुलिस अपराध की सूचना पर उनके पीछे दौड़ती रही और बदमाश लोगों को रास्ते में लूटते रहे. अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उन्हें पकड़ने की कोशिश में जुटी हुई है.

Advertisement
7 घंटे में चार लूट की वारदात 7 घंटे में चार लूट की वारदात

aajtak.in

  • पानीपत,
  • 07 मई 2023,
  • अपडेटेड 9:14 PM IST

हरियाणा के पानीपत में बदमाशों ने 7 घंटे के भीतर चार लूट की वारदात को अंजाम दिया है. बदमाश पेट्रोल पंप पर लूट के दौरान कैमरे में कैद हो गए. दिनभर बदमाश अलग-अलग इलाकों में लूट को अंजाम देते रहे और पुलिस पीछे-पीछे दौड़ती रही लेकिन पकड़ नहीं पाई.

पानीपत के इसराना क्षेत्र में बदमाशों ने कानून व्यवस्था को धता बताते हुए 7 घंटे के अंदर 4 लूट की वारदात को अंजाम दिया. वहीं पुलिस वारदात के बाद पता करने में जुटी है कि सभी वारदातों को एक ही गिरोह ने अंजाम दिया है या इसमें कोई और भी शामिल है.

Advertisement

लूट की वारदात कैमरे में कैद

रिपोर्ट के मुताबिक छिछड़ाना गांव में तीन बदमाश बिना नंबर की बाइक लेकर पेट्रोल डलवाने पहुंचे. बदमाश पांच सौ रुपये देकर पेट्रोल डलवाने लगे. पेट्रोल डालने के बाद पंप कर्मचारी ढाई सौ रुपये जेब से वापिस देने लगा तो बदमाश ने कर्मचारी पर पिस्तौल तान दी. इसके बाद वो कर्मचारी से पांच से छह हजार रुपये कैश छीन कर फरार हो गए.

रास्ते में करीब दो लाख रुपये लूटे

मतलौडा थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक और वारदात को अंजाम दिया. जींद हाइवे पर अंडे लेकर जा रही गाड़ी को रोक कर हथियार के बल पर बदमाशों ने एक लाख अस्सी हजार लूट लिए और वहां से फरार हो गए.

दूसरे गांव में फिर पेट्रोल पंप कर्मचारी को लूटा

बदमाशों का आतंक यहीं नहीं रुका. परदाना गांव के पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने फिर एक कर्मचारी को लूट लिया. सभी वारदात मतलौडा के इसराना थाना क्षेत्र में हुई है. 7 घंटे में लूट की चार वारदात होने के बाद अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुट गई है.  (इनपुट - प्रदीप कुमार)

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »