हरियाणाः 12 वर्ष से कम उम्र की लड़की से रेप में मौत की सजा

विधेयक में 12 वर्ष तक की बालिकाओं से बलात्कार, सामूहिक बलात्कार के केस में संशोधन प्रस्तावित है, जिसके लिए मृत्युदंड या कम से कम 14 साल का कठोर कारावास, जिसे आजीवन अर्थात व्यक्ति के शेष प्राकृतिक जीवन तक के कारावास तक बढ़ाया जा सकता है, का प्रस्ताव किया गया है.

Advertisement
हरियाणा विधानसभा हरियाणा विधानसभा

सतेंदर चौहान / वरुण शैलेश

  • ,
  • 16 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 12:02 AM IST

हरियाणा में अब 12 वर्ष से कम की लड़की के साथ रेप मामले में मृत्युदंड की सजा मिलेगी. हरियाणा विधानसभा में गुरुवार को दंड विधि (हरियाणा संशोधन) विधेयक, 2018 पेश किया गया.

 

भारतीय दंड संहिता 1860, दंड प्रक्रिया संहिता 1973 और लैंगिेग अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 में संशोधित करने के लिए दंड विधि (हरियाणा संशोधन) विधेयक, 2018 पारित किया गया है.

Advertisement

संशोधन विधायक में बलात्कार जैसे आपराधिक मामलों में आजीवन कारावास और मृत्यु दंड तक का प्रावधान किया गया है. हालांकि महिला के शील भंग के उद्देश्य से उसका पीछा करने, उस पर हमला करने तथा 12 वर्ष से कम आयु की लड़की के साथ बलात्कार, सामूहिक बलात्कार जैसे अपराध को रोकने के लिए कठोर सजा दिया जाना आवश्यक है.

लिहाजा, विधेयक में 12 वर्ष तक की बालिकाओं से बलात्कार, सामूहिक बलात्कार के केस में संशोधन प्रस्तावित है, जिसके लिए मृत्युदंड या कम से कम 14 साल का कठोर कारावास, जिसे आजीवन अर्थात व्यक्ति के शेष प्राकृतिक जीवन तक के कारावास तक बढ़ाया जा सकता है, का प्रस्ताव किया गया है.

इसके अलावा, हरियाणा में शील भंग के उद्देश्य से किए गए हमले के लिए कम से कम 2 वर्ष और अधिकतम 7 वर्ष तक की सजा प्रस्तावित है. इसी प्रकार दूसरी बार अपराध किए जाने की स्थिति में, पीछा करने के लिए भी सजा का प्रस्ताव किया गया है जो कम से कम 3 वर्ष और अधिकतम 7 वर्ष की होगी.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement