'अपने मन से वायनाड न जाएं, जरूरत होगी तो बताएंगे', विनेश के दौरे के बाद हरियाणा कांग्रेस चीफ ने जारी किया पत्र

हरियाणा कांग्रेस प्रमुख उदयभान ने एक पत्र जारी किया है. इसमें उन्होंने कहा, 'यह बात सामने आई है कि कुछ कांग्रेसी नेता खुद वहां (वायनाड) प्रचार करने जा रहे हैं या प्रियंका गांधी के लिए जाना चाहते हैं.' उन्होंने नेताओं से कहा वे अपनी मर्जी से प्रचार के लिए न जाएं. अगर जरूरत पड़ी तो एआईसीसी और हरियाणा कांग्रेस की ओर से जानकारी दी जाएगी. 

Advertisement
फोटो: सोशल मीडिया फोटो: सोशल मीडिया

असीम बस्सी

  • चंडीगढ़,
  • 09 नवंबर 2024,
  • अपडेटेड 12:55 PM IST

रेसलर से राजनेता बनीं विनेश फोगाट हाल ही में प्रियंका गांधी के लिए प्रचार करने वायनाड गई थीं. इसके बाद अब हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान का एक पत्र सामने आया है. उन्होंने हरियाणा कांग्रेस के नेताओं से कहा है कि अपनी मर्जी से वायनाड न जाएं.

'जरूरत पड़ेगी तो बताएंगे'

हरियाणा कांग्रेस प्रमुख उदयभान ने एक पत्र जारी किया है. इसमें उन्होंने कहा, 'यह बात सामने आई है कि कुछ कांग्रेसी नेता खुद वहां (वायनाड) प्रचार करने जा रहे हैं या प्रियंका गांधी के लिए जाना चाहते हैं.' उन्होंने नेताओं से कहा वे अपनी मर्जी से प्रचार के लिए न जाएं. अगर जरूरत पड़ी तो एआईसीसी और हरियाणा कांग्रेस की ओर से जानकारी दी जाएगी. 

Advertisement

दरअसल हरियाणा कांग्रेस के कुछ नेता प्रियंका गांधी के लिए प्रचार करने की खातिर वायनाड गए थे, जिसके बाद हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष की ओर से यह पत्र जारी किया गया है. बीते दिनों कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट वायनाड गई थीं जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की थीं.

प्रियंका गांधी के समर्थन में की रैली

बता दें कि केरल की वायनाड लोकसभा सीट से प्रियंका गांधी वाड्रा चुनाव लड़ रही हैं. प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री वायनाड सीट से हो रही है. यहां उनका मुकाबला लेफ्ट पार्टी से होने वाला है. ऐसे में चुनाव प्रचार का दौर तेजी से चल रहा है. 

कांग्रेस की ओर से विधायक विनेश फोगाट चुनाव प्रचार करने के लिए वायनाड पहुंची थीं. विनेश ने प्रियंका गांधी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बीजेपी आपके नेता को रोकने की कोशिश करेगी... प्रियंका गांधी से ज्यादा साहसी कोई नेता नहीं है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »