Jigolo बनने चला था हरियाणा का सीदा-सादा लड़का! फिर हो गया ऐसा कांड... अब पछतावे के शिवा कुछ नहीं?

फरीदाबाद में जिगोलो बनने और हर विजिट पर 20 से 30 हजार रुपये कमाने का सपना एक युवक को महंगा पड़ गया. फेसबुक पर मिले ऑफर के बाद युवक ने रजिस्ट्रेशन, मसाज किट और होटल कार्ड के नाम पर 9 किस्तों में 89,750 रुपये दे दिए.

Advertisement
मामले की पुलिस ने शुरू की जांच. (Photo: Representational ) मामले की पुलिस ने शुरू की जांच. (Photo: Representational )

सचिन गौड़

  • फरीदाबाद,
  • 21 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:00 PM IST

हरियाणा के फरीदाबाद में एक युवक को जिगोलो (Jigolo) बनकर मोटी कमाई करने का सपना दिखाया गया. फेसबुक पर मिले एक ऑफर में उसे भरोसा दिलाया गया कि हर विजिट के बदले 20 से 30 हजार रुपये तक मिल सकते हैं. शुरुआत में रजिस्ट्रेशन के नाम पर सिर्फ 1200 रुपये मांगे गए, लेकिन इसके बाद ऐसी डिमांड शुरू हुई कि युवक को अपनी जेब से करीब 90 हजार रुपये गंवाने पड़ गए. दो महीने से ज्यादा इंतजार के बाद भी जब उसे कोई क्लाइंट नहीं मिला, तो उसे ठगी का एहसास हुआ. अब इस मामले में फरीदाबाद की साइबर क्राइम पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement

फेसबुक पर मिला जिगोलो बनने का ऑफर
पीड़ित युवक के मुताबिक कुछ महीने पहले उसे फेसबुक के जरिए एक फ्रेंड रिक्वेस्ट मिली थी. इसके बाद उसे जिगोलो बनने का ऑफर दिया गया. युवक को बताया गया कि रजिस्ट्रेशन कराने के लिए 1200 रुपये देने होंगे. रजिस्ट्रेशन के बाद उसे हर विजिट पर 20 हजार से 30 हजार रुपये तक कमाई होने का भरोसा दिया गया. आर्थिक तंगी से जूझ रहे युवक को यह कमाई का आसान रास्ता लगा और उसने ऑफर पर भरोसा कर लिया.

मसाज किट से होटल कार्ड तक के नाम पर वसूले पैसे
रजिस्ट्रेशन के बाद युवक से अलग-अलग चीजों के नाम पर पैसे मांगे जाने लगे. उससे कहा गया कि काम शुरू करने के लिए मसाज किट खरीदनी होगी, जिसकी कीमत 18 हजार रुपये बताई गई. इसके बाद डीलक्स रूम का स्पेशल कार्ड बनवाने के नाम पर 6 हजार रुपये से ज्यादा मांगे गए. होटल रूम का स्कैनर कार्ड बनवाने के लिए भी 6 हजार रुपये देने को कहा गया.

Advertisement

इस तरह अलग-अलग बहानों से युवक से कुल 9 किस्तों में 89,750 रुपये वसूल लिए गए. हर बार उसे भरोसा दिलाया गया कि पैसे देने के बाद जल्द ही काम मिलना शुरू हो जाएगा.

दो महीने तक नहीं मिला कोई क्लाइंट
युवक ने जब पैसे देने के बाद क्लाइंट विजिट के बारे में पूछना शुरू किया, तो उसे दो-चार दिन और इंतजार करने के लिए कहा जाने लगा. इसी तरह समय बीतता गया, लेकिन न तो उसे कोई क्लाइंट मिला और न ही कमाई शुरू हुई. दो महीने से ज्यादा समय गुजरने के बाद युवक को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ.

इसके बाद उसने साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई. पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह आर्थिक तंगी से गुजर रहा था और इसी वजह से उसे पैसे कमाने का यह रास्ता आसान लगा था.

पुलिस ने दर्ज किया केस, आरोपियों की तलाश
फरीदाबाद पुलिस के पीआरओ यशपाल के मुताबिक, साइबर क्राइम थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है. फिलहाल आरोपियों की पहचान करने और उनका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »