हरियाणा में बगैर कोरोना टेस्ट के नहीं होगा सर्दी-खांसी-बुखार का इलाज, आदेश जारी

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा है कि अगर डॉक्टर कोरोना वायरस से संक्रमण के लक्षण वाले मरीजों का बगैर टेस्ट कराए इलाज करेंगे तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया गया है.

Advertisement
बगैर कोरोना टेस्ट नहीं होगा उपचार (फाइल फोटोः पीटीआई) बगैर कोरोना टेस्ट नहीं होगा उपचार (फाइल फोटोः पीटीआई)

कमलप्रीत सभरवाल / दिलीप सिंह राठौड़

  • अंबाला/ देहरादून,
  • 20 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 5:48 PM IST
  • बगैर टेस्ट इलाज किया तो होगी कार्रवाई
  • कोरोना के नए स्ट्रेन को लेकर न घबराएं- विज

देश में तेजी से पांव पसार चुके कोरोना की महामारी के बीच रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी और आपदा के समय मुनाफाखोरी करने वालों को लेकर सख्त हुई हरियाणा सरकार ने अब डॉक्टरों के लिए भी सख्त आदेश जारी किया है. कोरोना पर काबू पाने के लिए हरियाणा सरकार ने आदेश दिया है कि अब सर्दी, खांसी और बुखार के मरीजों का बगैर कोरोना टेस्ट के इलाज नहीं होगा.

Advertisement

हरियाणा सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि बगैर कोरोना टेस्ट के सर्दी, खांसी, बुखार के मरीजों का इलाज किया तो संबंधित डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा है कि अगर डॉक्टर कोरोना वायरस से संक्रमण के लक्षण वाले मरीजों का बगैर टेस्ट कराए इलाज करेंगे तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया गया है.

हरियाणा में नए स्ट्रेन के 200 से अधिक मामले अब तक सामने आ चुके हैं. इसे लेकर स्वास्थ्य मंत्री विज ने कहा कि किसी को भयभीत होने की जरूरत नहीं है. कोरोना के नए स्ट्रेन का भी वही इलाज है जो कोरोना का पहले से ही चल रहा है. उन्होंने कहा कि नए स्ट्रेन के सभी मरीजों का भी सूबे का स्वास्थ्य विभाग उपचार कर रहा है. विज ने रेमडिसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी और मुनाफाखोरी करने वालों से भी सख्ती से निपटने की बात कही.

Advertisement

गौरतलब है कि कोरोना संक्रमितों की तादाद हरियाणा में भी तेजी से बढ़ रही है. कोरोना की तेज रफ्तार के बीच आम जनता और डॉक्टरों की लापरवाही के मामले भी निरंतर सामने आ रहे हैं. प्रदेश में बड़ी संख्या में ऐसी शिकायतें भी मिल रही हैं कि कोरोना के लक्षण दिखने पर भी लोग कोरोना टेस्ट कराने की बजाय निजी अस्पताल या अन्य डॉक्टर्स से उपचार करा ले रहे.

उत्तराखंड में बाहरी बढ़ा रहे कोरोना का ग्राफ- सीएम

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की तादाद लगातार बढ़ रही है.  लोगों को अस्पताल में बेड नहीं मिल पा रहे और इधर-उधर भटकना पड़ रहा है. स्वास्थ्य विभाग की कलई खुली तो सीएम तीरथ सिंह रावत ने इसके लिए बाहरी लोगों को जिम्मेदार ठहरा दिया और कहा कि दूसरे राज्यों के लोग भी इलाज करवाने उत्तराखंड पहुंच रहे हैं. महामारी के समय में सभी का ध्यान रखना मानव धर्म है. उन्होंने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है. सरकार ने सभी जरूरी इंतजाम कर लिए हैं. पर्याप्त बेड और ऑक्सीजन की व्यवस्था कर ली गई है. गौरतलब है कि उत्तराखंड में कोरोना के एक्टिव केस में लगातार इजाफा हो रहा है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »