गुरुग्राम में 10वीं की स्टूडेंट से गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम में 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा को होटल ले जाकर उसके दोस्तों ने गैंगरैप किया. इस वारदात को छात्रा के दो दोस्तों सहित कुल पांच लोगों ने अंजाम दिया. पुलिस ने केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. बाकी आरोपियों की तलाश जारी है.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 नवंबर 2022,
  • अपडेटेड 1:10 AM IST

हरियाणा के गुरुग्राम में 14 साल की दसवीं कक्षा की एक छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है. पुलिस का कहना है कि नाबालिग छात्रा को होटल ले जाकर उसके दोस्तों ने ही गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. यह घटना शनिवार रात की है. कुल पांच लोगों पर गैंगरेप का आरोप है, जिसमें से दो आरोपी नाबालिग छात्रा के दोस्त ही हैं. 

Advertisement

पीड़ित छात्रा की मां की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, उनकी बेटी शनिवार को दोपहर लगभग 12.30 बजे घर से निकली थी. महिला का कहना है कि उन्हें लगा कि उनकी बेटी पास के पार्क में वॉक के लिए गई है. 

महिला ने बताया कि जब उनकी बेटी वापस नहीं लौटी तो उसकी तलाश शुरू की गई लेकिन उसका पता नहीं चल सका. अगले दिन रविवार सुबह लगभग 10 बजे उनकी बेटी घर के पास मिली. 

पुलिस का कहना है कि यह पूछने पर कि वह पूरी रात कहां थी? पीड़ित नाबालिग छात्रा ने मां को बताया कि उसके दो दोस्त उसे बाइक से एक होटल ले गए थे, जहां तीन लोग पहले से मौजूद थे, जिन्होंने छात्रा का रेप किया. छात्रा ने बताया कि आरोपियों ने उसे धमकी दी थी कि अगर उसने इसके बारे में किसी को बताया तो वे उसे मार डालेंगे. 

Advertisement

शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 376डी और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. पुलिस का कहना है कि छात्रा को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रेप की पुष्टि कर दी है.

डीसीपी वेस्ट दीपक सहारन का कहना है कि सोमवार शाम को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. उनसे पूछताछ की जा रही है जबकि पुलिस अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने में जुटी है. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »