2 करोड़ के लिए हलवाई की दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग, भाऊ गैंग ने ली जिम्मेदारी

सोनीपत के गोहाना में मशहूर जलेबी बनाने वाले हलवाई मातूराम की दुकान पर उस समय सनसनी फैल गई, जब बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने दो करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने के लिए दुकान पर करीब 30 से 40 राउंड फायर कर दिए. पुलिस का कहना है कि तीनों आरोपियों की पहचान कर ली है, जिन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो. प्रतीकात्मक फोटो.

पवन राठी / सुरेंदर सिंह

  • सोनीपत,
  • 21 जनवरी 2024,
  • अपडेटेड 9:21 PM IST

हरियाणा के सोनीपत में रविवार की सुबह मशहूर जलेबी बनाने वाले हलवाई मातूराम की दुकान पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने 30 से 40 राउंड फायर कर दी. इसके बाद मौके से फरार हो गए.

सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर घटनास्थल का दौरा किया और पीड़ित हलवाई के परिजनों से मुलाकात की. साथ ही उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Advertisement

ये भी पढ़ें- पत्नी से बोला पति- जयपुर चलना है... न सुनते ही बौखलाया और मार दी गोली

लेटर में दो करोड़ रुपए की मांगी फिरौती

दरअसल, गोहाना में जलेबी बनाने वाले मातु राम हलवाई की दुकान पर तीन बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और एक पर्ची फेंक कर फरार हो गए. फिरौती वाली लेटर में दो करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी. बदमाशों की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है. इसके आधार पर हरियाणा पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.

फिरौती की जिम्मेवारी भाऊ गैंग ने ली

वहीं, सोशल मीडिया पर फायरिंग और दो करोड़ फिरौती की जिम्मेवारी भाऊ गैंग ने ली है. फायरिंग के बाद गैंग ने दुकान के मालिक को धमकी भरा फोन किया है. इसमें कहा गया है कि काम करना है, तो पैसे तैयार रखना. नहीं तो अंजाम देख लेना. हालांकि, फायरिंग के बाद गोहाना व्यापारी वर्ग में पूरी तरह से दहशत का माहौल हो गया है.

Advertisement

मामले में पुलिस कमिश्नर ने कही ये बात

सोनीपत पुलिस कमिश्नर बी सतीश बालन ने बताया कि पूरे मामले में हरियाणा पुलिस गंभीरता से कार्रवाई कर रही है. हमने तीनों आरोपियों की पहचान कर ली है, जिन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इसके लिए हमने पुलिस की आठ टीमें गठित की है. साथ ही हरियाणा एसटीएफ पूरे मामले में जांच कर रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »