खाना खाकर टहल रहा था हिस्ट्रीशीटर बांडिया, बाइक सवार बदमाशों ने गोली से भूना

हरियाणा के बहादुरगढ़ में देर रात 29 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस के अनुसार बाइक सवार तीन बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की. घायल युवक करीब 50 मीटर तक जान बचाने के लिए भागता रहा, लेकिन रास्ते में गिरकर दम तोड़ दिया. पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है.

Advertisement
बाइक सवार बदमाशों ने युवक को गोली से भूना (Photo: itg) बाइक सवार बदमाशों ने युवक को गोली से भूना (Photo: itg)

प्रथम शर्मा

  • बहादुरगढ़ ,
  • 09 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:26 PM IST

हरियाणा में बहादुरगढ़ के नया गांव बीर बरकताबाद में बुधवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब बाइक सवार तीन बदमाशों ने 29 साल के नीरज उर्फ बांडीया की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी. वारदात इतनी खौफनाक थी कि गोलियां लगने के बावजूद नीरज अपनी जान बचाने के लिए करीब 50 मीटर तक दौड़ता रहा, लेकिन आखिरकार सड़क पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई.

Advertisement

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नीरज रात को खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रहा था. तभी एक बाइक पर सवार तीन हमलावर वहां पहुंचे और बिना कोई मौका दिए उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. गोलियों की आवाज से पूरे इलाके में दहशत फैल गई. अपनी जान बचाने की कोशिश में नीरज भागा, लेकिन कई गोलियां लगने के कारण कुछ ही दूरी पर गिर पड़ा. इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए.

परिजन और आसपास के लोग गंभीर रूप से घायल नीरज को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. हत्या की सूचना मिलते ही बहादुरगढ़ के डीसीपी मयंक मिश्रा और डीसीपी क्राइम शुभम सिंह भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया. पुलिस ने आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है तथा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है.

Advertisement

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक नीरज उर्फ बांडीया पर पहले से हत्या और शराब तस्करी सहित दो आपराधिक मामले दर्ज थे. वह दिल्ली के एक चर्चित हत्या के मामले में करीब पांच महीने पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था. ऐसे में पुलिस पुरानी रंजिश, गैंगवार और आपराधिक विवाद सहित सभी संभावित एंगल पर गहनता से जांच कर रही है. दिनदहाड़े नहीं बल्कि रात के सन्नाटे में हुई इस खूनी वारदात ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
 

 

 

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »