अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान की बढ़ीं मुश्किलें, सेना पर विवादित टिप्पणी करने पर दो केस दर्ज

अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद के खिलाफ महिलाओं और भारतीय सेना पर विवादित टिप्पणी करने के आरोप में दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं. पुलिस ने प्रोफेसर अली खान को राई थाना पुलिस गिरफ्तार कर लिया है और अब दोनों मामलों में कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की कोशिश करेगी, ताकि मामले की गहन जांच की जा सके.

Advertisement
पुलिस ने प्रोफेसर अली खान को किया गिरफ्तार. पुलिस ने प्रोफेसर अली खान को किया गिरफ्तार.

कमलजीत संधू

  • सोनीपत,
  • 18 मई 2025,
  • अपडेटेड 3:05 PM IST

हरियाणा के सोनीपत में राई एजुकेशन सिटी में स्थित अशोका यूनिवर्सिटी में सोशल साइंस के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद के खिलाफ महिलाओं और भारतीय सेना पर विवादित टिप्पणी करने के आरोप में दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं. ये कार्रवाई सोशल मीडिया पर उनकी कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के बाद हुई, जिसमें उन्होंने सेना की महिला अधिकारियों के बारे में विवादास्पद बयान दिए थे.

Advertisement

पहला मुकदमा सोनीपत के गांव जठेड़ी के सरपंच की शिकायत पर राई थाने में दर्ज किया गया. इसके बाद हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष की शिकायत पर दूसरा मामला भी दर्ज किया गया.

महिला आयोग ने प्रोफेसर अली खान को पहले ही समन जारी किया था, जिसके बाद ये कानूनी कार्रवाई हुई. राई थाना पुलिस ने दोनों मामलों में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज किए हैं.

प्रोफेसर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने प्रोफेसर अली खान को राई थाना पुलिस गिरफ्तार कर लिया है और अब दोनों मामलों में कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की कोशिश करेगी, ताकि मामले की गहन जांच की जा सके. उनकी सोशल मीडिया पोस्ट, जिसमें सेना की महिला अधिकारियों और महिलाओं के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणियां की गई थीं, ने व्यापक विवाद खड़ा कर दिया है.

Advertisement

अशोका यूनिवर्सिटी ने आधिकारिक बयान में कहा, हमारे संज्ञान में आया है कि प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद को आज सुबह पुलिस हिरासत में लिया गया है. हम इस मामले से जुड़ी जानकारी जुटा रहे हैं. यूनिवर्सिटी, पुलिस और स्थानीय प्रशासन के साथ पूरी तरह से सहयोग करेगा और जांच में सहायता प्रदान करेगा.

क्या है अली खान महमूदाबाद पर आरोप

अली खान पर आरोप है कि उन्होंने पाकिस्तान और PoK में स्थित आतंकी संगठनों के खिलाफ भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी की थी. इस मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने खान की गिरफ्तार कर लिया. हालांकि, महमूदाबाद की गिरफ्तारी का AIMIM ने विरोध किया है और कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »