अंबाला में एक ही क्लास की 4 लड़कियां लापता, परिजनों के हंगामे के बाद जांच में जुटी पुलिस

अंबाला में एक साथ 8वीं कक्षा की 4 छात्राओं के लापता होने की सूचना से हड़कंप मच गया. देर रात परिजन छात्राओं को ढूंढने के लिए पुलिस के पास पहुंचे. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. हालांकि, अभी तक गायब लड़कियों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है.

Advertisement
अंबाला में एक ही स्कूल की 4 लड़कियां गायब अंबाला में एक ही स्कूल की 4 लड़कियां गायब

कमलप्रीत सभरवाल

  • अंबाला,
  • 21 सितंबर 2024,
  • अपडेटेड 12:20 PM IST

हरियाणा के अंबाला शहर से एक साथ 4 स्कूली छात्राओं के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आने से शहर में सनसनी फैल गई.परिजनों ने बलदेव नगर चौकी पहुंचकर पुलिस से जल्द से जल्द सभी बेटियों को सुरक्षित घर पहुंचने की गुहार लगाई है. मिली जानकारी के मुताबिक पहले 3 और फिर 1 छात्रा घर से बिना बताए कहीं चली गई. इस दौरान सभी के फोन भी बंद हैं और कहीं कोई सुराग नहीं लग रहा. इन सभी की उम्र लगभग 12 से 14 वर्ष बताई जा रही है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: अंबाला में डबल मर्डर से मची सनसनी, घर के अंदर पड़ा मिला पति-पत्नी का शव

जानकारी के मुताबिक गायब हुई सभी छात्राएं शहर के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ती हैं. फिलहाल इस मामले में पुलिस की जांच जारी है. इस बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए लापता छात्रा मानसी के परिजनों ने बात की. परिजनों ने बताया कि रात करीब 8:15 बजे मानसी उनके पास आई और सुबह स्कूल न जाने की बात कही. इसके बाद 8:30 बजे जब मानसी के पिता ने उसे आवाज लगाई तो उसका कहीं कोई पता नहीं चला. मानसी के दादा के अनुसार कुछ लोगों ने 3 स्कूली छात्राओं और एक युवती को जग्गी के नजदीक जाते हुए देखा है.

यह भी पढ़ें: रोहतक: डॉक्टर ने मेडिकल छात्रा को किया किडनैप, फिर ले गया अंबाला, चंडीगढ़

Advertisement

मानसी के दादा ने पुलिस पर भी लापरवाही के आरोप लगाते हुए कहा कि घटना के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने से मना कर दिया था. हालांकि, जब परिजनों ने हंगामा किया तो पुलिस ने एफआईआर दर्ज की. मामले में बलदेवनगर थाना एसएचओ ने बताया कि उन्हें 8वीं कक्षा की एक साथ 4 छात्राओं के लापता होने की सूचना मिली है. स्कूल के बाद से ही है सभी एक साथ थी और इन्हें एक गाड़ी में जाते हुए भी देखा गया है. इन सभी को ढूंढने के लिए पुलिस की टीम लगा दी गई है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »