दोस्त को जलाकर की हत्या, फिर हुआ फरार... 15 साल बाद मध्य प्रदेश से आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम पुलिस ने 15 साल से फरार चल रहे हत्यारोपी दिनेश अहिरवार को मध्य प्रदेश के दमोह से गिरफ्तार किया है. आरोपी ने 2009 में मनसेर में अपने दोस्त भागीरथ को पैसे के विवाद में पीटकर आग के हवाले कर दिया था. गिरफ्तारी सब-इंस्पेक्टर दीपक कुमार की टीम ने की. आरोपी पर ₹5 हजार का इनाम घोषित था.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो. प्रतीकात्मक फोटो.

aajtak.in

  • गुरुग्राम,
  • 16 मई 2025,
  • अपडेटेड 11:39 PM IST

गुरुग्राम पुलिस ने शुक्रवार को एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक ऐसे हत्या आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो पिछले 15 वर्षों से फरार चल रहा था. आरोपी की पहचान मध्य प्रदेश के दमोह निवासी दिनेश अहिरवार के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, वर्ष 2009 में गुरुग्राम के मानेसर इलाके में अपने ही दोस्त की हत्या कर शव को आग के हवाले करने के मामले में दिनेश वांछित था.

Advertisement

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनेश अहिरवार और उसके दो साथियों ने 21 मार्च 2009 की रात को दमोह निवासी अपने मित्र भगिरथ के साथ पैसे के विवाद को लेकर जमकर मारपीट की थी. इसके बाद आरोपियों ने भगिरथ पर टर्पेन्टाइन ऑयल डालकर उसे जिंदा जला दिया. गंभीर रूप से झुलसे भगिरथ को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया. मगर, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी.

यह भी पढ़ें: गुरुग्राम में चाय-समोसे के दुकानदार की गोली मारकर हत्या... गुस्साए परिजनों ने किया सड़क जाम

हत्या के बाद दिनेश लगातार अपना ठिकाना बदलता रहा और हरियाणा के रेवाड़ी, चंडीगढ़ सहित कई अन्य स्थानों पर मजदूरी करता रहा ताकि पुलिस की पकड़ से बच सके. गुरुग्राम पुलिस की एक विशेष टीम ने सब-इंस्पेक्टर दीपक कुमार के नेतृत्व में अभियान चलाकर दिनेश को मध्य प्रदेश के दमोह से गिरफ्तार किया. आरोपी पर ₹5 हजार का इनाम भी घोषित था.

Advertisement

बता दें कि इस मामले में पुलिस पहले ही एक अन्य आरोपी सिद्ध लाल को 12 मई को हरियाणा के चरखी दादरी से गिरफ्तार कर चुकी है. पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं का खुलासा हो सके.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »