अरावली पर्वतमाला के तालाब में डूबने से 3 मासूम बच्चों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

गुजरात के बनासकांठा जिले में अंबाजी के पास रिंछडी गांव के तालाब में नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई. इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने तालाब में सुरक्षा इंतजामों की कमी को हादसे की वजह बताया है.

Advertisement
अरावली पर्वतमाला में रिंछडी गांव के पास हुआ हादसा. (Photo: Screengrab) अरावली पर्वतमाला में रिंछडी गांव के पास हुआ हादसा. (Photo: Screengrab)

aajtak.in

  • बनासकांठा,
  • 07 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:46 AM IST

गुजरात के बनासकांठा जिले में शक्तिपीठ अंबाजी के पास अरावली पर्वतमाला में बड़ा हादसा हो गया. यहां रिंछडी गांव के एक पुराने तालाब में तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई. इस घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया.

गर्मी के मौसम में तीनों बच्चे दोपहर के समय तालाब में नहाने गए थे. बच्चों में दो सगे भाई थे- एक सात साल का तो दूसरा दस साल का था. तीसरा बच्चा 8 साल का था. इनके साथ एक छोटी बच्ची भी थी, जिसे तैरना नहीं आता था, इसलिए वह किनारे पर बैठी रही, लेकिन तीनों बच्चे पानी में उतर गए और गहरे हिस्से में चले जाने से बाहर नहीं निकल सके.

Advertisement

काफी देर तक जब बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई. परिवार और ग्रामीण तुरंत तालाब की ओर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. स्थानीय लोगों की मदद से खोजबीन शुरू की गई, जिसके बाद तीनों बच्चों के शव पानी से बाहर निकाले गए. घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी और शोक का माहौल बन गया.

सूचना पर पटवारी, सरपंच, सर्कल ऑफिसर और पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अंबाजी के सरकारी अस्पताल भेजा गया. डॉक्टरों ने पुष्टि की कि तीनों बच्चों की उम्र 10 साल से कम थी और उनकी मौत पानी में डूबने से हुई है.

यह भी पढ़ें: एक ही परिवार के 5 बच्चों की डूबने से मौत, बिहार के मधुबनी में दिल दहला देने वाला हादसा

गांववालों का आरोप है कि जिस तालाब में यह हादसा हुआ, वहां काम कर रही कंपनी ने गहरे गड्ढे कर दिए थे, और कोई चेतावनी बोर्ड भी नहीं लगा था. इसी वजह से ये हादसा हुआ.ट

Advertisement

घटना के बाद मृतक बच्चों के परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. रमेशभाई राठौड़, जिनके दो बेटे इस हादसे में चले गए, उनका कहना है कि उनका पूरा परिवार सदमे में है और उन्हें समझ नहीं आ रहा कि यह सब कैसे हुआ. वहीं, दूसरे बच्चे के परिजन भी शोक में हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि तालाब के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई हो। साथ ही पीड़ित परिवारों को मदद की भी अपील की गई है.

---- समाप्त ----
(रिपोर्ट: शक्तिसिंह परमार)

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »