सूरत में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, रेस्क्यू की गई बांग्लादेश की महिला, 5 अरेस्ट

गुजरात के सूरत शहर के उधना इलाके में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. इस मामले में एक कस्टमर सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं जिस्मफरोशी के चंगुल से एक बांग्लादेशी सहित दो महिलाओं को मुक्त करवाया गया है.

Advertisement
सूरत में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 5 अरेस्ट सूरत में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 5 अरेस्ट

संजय सिंह राठौर

  • सूरत,
  • 28 जुलाई 2024,
  • अपडेटेड 7:11 PM IST

सूरत शहर के उधना इलाके में पिछले एक महीने से सेक्स रैकेट का कारोबार चल रहा था. पकड़े गये लोग मोबाइल पर महिलाओं की फोटो क्लाइंट को भेज कर यह धंधा चला रहे थे. उधना पुलिस को देह व्यापार की जानकारी एक मुखबिर से मिली थी. 

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने अपने क्षेत्र के प्रभुनगर सोसायटी के प्लॉट नंबर एक की पहली मंजिल पर छापेमारी की. पुलिस ने इस छापेमारी के दौरान सेक्स रैकेट चलाने वाले जिग्नेश अरविंद भाई लखानी, नुरजमल शेख, सकोर एनामुल्लार, अपतार उद्दीन मुल्ला और आरिफ आलम खान को गिरफ्तार किया है.

Advertisement

 पुलिस ने इस ठिकाने से दो महिलाओं को भी मुक्त करवाया है. इनमें एक बांग्लादेश की महिला भी है, जो पासपोर्ट वीजा लेकर भारत आई हुई थी. सूरत पुलिस के डीसीपी भागीरथ गढ़वी ने बताया कि उधना पुलिस थाने की सर्विलांस टीम को इनफार्मेशन मिली थी कि उधना इलाके में एक जगह पर देह व्यापार का धंधा चल रहा है.

डीसीपी ने बताया कि छापेमारी में दो विक्टिम महिलाओं को बचाया गया है. साथ ही एक कस्टमर और चार अन्य लोगों को पकड़ा गया. पकड़े गए लोगों के पास से पांच मोबाइल फोन मिले हैं. येलोग मोबाइल के जरिए अपने कस्टमर को विक्टिम महिलाओं के फोटोग्राफ भेजते थे और कंफर्मेशन मिलने के बाद अपने ग्राहकों को वहां पर लेकर आते थे.

पुलिस ने सभी इनफॉरमेशन को वेरिफाई कर आगे की कार्रवाई शुरू की है. बांग्लादेश की रहने वाली महिला किस तरह इस धंधे में शामिल हुई है. उसकी भी जानकारी पुलिस जुटा रही है, जो भी जानकारी मिलेगी पुलिस उस आधार पर कार्रवाई करेगी. इस धंधे में कौन-कौन महिलाएं शामिल हैं. उसकी भी जांच की जा रही है. आरोपियों के क्रिमिनल बैकग्राउंड की 
भी जांच की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »