सूरत में बीजेपी नेता के पास से मिली 80 करोड़ की संपत्ति, व्यापारी पर लगाया था टैक्स चोरी का आरोप

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता और आयकर विभाग के पूर्व अधिकारी पीवीएस शर्मा के सूरत स्थित घर पर आज दूसरे दिन भी आयकर विभाग ने छापेमारी की. पीवीएस शर्मा के घर से आयकर विभाग के अधिकारियों को कई बेनामी संपति के दस्तावेज, ज्वेलरी और फिक्स डिपॉजिट मिले हैं.

Advertisement
बीजीपे नेता पीवीएस शर्मा बीजीपे नेता पीवीएस शर्मा

गोपी घांघर

  • अहमदाबाद,
  • 23 अक्टूबर 2020,
  • अपडेटेड 10:56 PM IST
  • बीजेपी नेता पीवीएस शर्मा के घर पर आयकर विभाग की छापेमारी
  • कई बेनामी संपति के दस्तावेज, ज्वेलरी बरामद
  • सूरत के व्यापारी पर लगा चुके हैं टैक्स चोरी का आरोप

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता और आयकर विभाग के पूर्व अधिकारी पीवीएस शर्मा के सूरत स्थित घर पर आज दूसरे दिन भी आयकर विभाग ने छापेमारी की. पीवीएस शर्मा के घर से आयकर विभाग के अधिकारियों को कई बेनामी संपति के दस्तावेज, ज्वेलरी और फिक्स डिपॉजिट मिले हैं.

बता दें कि पीवीएस शर्मा ने सूरत के व्यापारी पर टैक्स चोरी का आरोप लगाया था. और अब उनके ऊपर ही आयकर विभाग का शिकंजा कस चुका है. आयकर विभाग के सूत्रों की मानें तो छापेमारी में 40 से 50 करोड़ रुपये के बीच की कुल दस संपत्ति के दस्तावेज बरामद किए गए हैं.

Advertisement

इसके अलावा 80 करोड़ की प्रॉपर्टी के दस्तावेज की भी जांच की जा रही है. यह भी पता चला कि पीवीएस शर्मा और उनकी पत्नी ने 6.50 करोड़ रुपये का कर्ज लिया है.

पीवीएस शर्मा के मुताबिक, वह मुंबई स्थित एक कंपनी में बतौर कंसल्टेंट नौकरी कर रहे हैं. वह 2011 से इस कंपनी से जुड़े हैं और हर महीने में 1.5 लाख रुपये सैलरी लेते हैं. अपने वेतन के अलावा उन्हें आठ से नौ वर्षों में 90 लाख रुपये का कमीशन मिला है. 

देखें: आजतक LIVE TV

आईटी अधिकारियों का कहना है कि पीवीएस शर्मा मुंबई स्थित जिस कंपनी में काम करने का दावा कर रहे हैं वहां के कर्मचारियों का कहना है कि वे पीवीएस शर्मा नाम के किसी व्यक्ति को पहचानते ही नहीं है. इसलिए आईटी की टीम अब इस दिशा में जांच कर रही है कि सूरत में रहने के बाद कंपनी पीवीएस शर्मा को सैलरी किस आधार पर दे रही है.

Advertisement

पीवीएस शर्मा ने सूरत के काला मंदिर ज्वेलर्स में नोटबंदी की एक रात में हुए 110 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई को लेकर सवाल खड़े किए थे. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से जांच की मांग की थी.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »