गुजरातः पैराग्लाइडिंग के दौरान बड़ा हादसा, 50 फीट की ऊंचाई से गिरकर टूरिस्ट की मौत

गुजरात के मेहसाणा में पैराग्लाइडिंग के दौरान एक दक्षिण कोरियाई नागरिक 50 फीट की ऊंचाई से जमीन पर गिर गया. इससे वह गंभीर रूप से चोटिल हो गया. आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
पैराग्लाइडिंग के दौरान कोरियाई नागरिक की मौत. (Representational image) पैराग्लाइडिंग के दौरान कोरियाई नागरिक की मौत. (Representational image)

aajtak.in

  • मेहसाणा,
  • 25 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 8:45 PM IST

गुजरात के मेहसाणा जिले में पैराग्लाइडिंग के दौरान दक्षिण कोरिया का एक व्यक्ति नीचे आ गिरा. आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई. पुलिस का कहना है कि दक्षिण कोरियाई नागरिक 50 फीट की ऊंचाई से गिरा, जिसके बाद उसकी मौत हो गई. इस मामले की जांच की जा रही है.

पुलिस के अनुसार, यह हादसा शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे मेहसाणा के कड़ी कस्बे के पास विसतपुरा गांव के स्कूल मैदान में हुआ. कड़ी पुलिस थाने के इंस्पेक्टर निकुंज पटेल ने बताया कि दक्षिण कोरियाई नागरिक 50 वर्षीय शिन बियोंग मून पैराग्लाइडिंग कर रहा था. इस दौरान उसका पैराशूट ठीक से नहीं खुला, जिससे वह संतुलन खो बैठा और लगभग 50 फीट की ऊंचाई से जमीन पर आ गिरा.

Advertisement

उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद शिन बियोंग मून के दोस्त उसे अर्ध बेहोशी की हालत में एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि डॉक्टरों ने दक्षिण कोरियाई नागरिक की मौत के पीछे गिरने के झटके के कारण दिल का दौरा पड़ना बताया है.

दोस्त के साथ काडी के पास कर रहा था पैराग्लाइडिंग

पुलिस इंस्पेक्टर निकुंज पटेल ने कहा कि शिन वड़ोदरा की यात्रा पर था. वह और उसका कोरियाई दोस्त काडी शहर के पास विसतपुरा गांव में पैराग्लाइडिंग के लिए गया था. शनिवार शाम शिन और उसका कोरियाई दोस्त पैराग्लाइडिंग करने पहुंचा. उन्होंने कहा कि छतरी ठीक से नहीं खुलने की वजह से शिन करीब 50 फीट की ऊंचाई से गिर गया.

उन्होंने कहा कि कादी पुलिस थाने में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है. पीड़ित के जानने वालों और कोरियाई दूतावास को घटना के बारे में सूचित किया गया है. उन्होंने बताया कि कोरियाई नागरिक के पार्थिव शरीर को उसके देश भेजने की प्रक्रिया चल रही है.

Advertisement

(एजेंसी)

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »