चार महीने में 5वीं बार गुजरात जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को गुजरात के बनासकांठा के दौरे पर जाएंगे. यहां प्रधानमंत्री बनास डेरी के नये प्लान्ट का उद्धघाटन करेंगे. जिस के बाद गांधीनगर में बीजेपी के नये कार्यलय कमलम् पर जाएंगे.

Advertisement
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

गोपी घांघर / सबा नाज़

  • अहमदाबाद,
  • 10 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 8:08 AM IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को गुजरात के बनासकांठा के दौरे पर जाएंगे. यहां प्रधानमंत्री बनास डेरी के नये प्लान्ट का उद्धघाटन करेंगे. जिस के बाद गांधीनगर में बीजेपी के नये कार्यलय कमलम् पर जाएंगे.

जिस तरह में पिछले कुछ वक्त से बीजेपी बेकफुट पर है वेसे में प्रधानमंत्री का ये दौरा काफी अहम माना जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को बीजेपी दफ्तर पर बीजेपी के नेता, विधायक ओर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के साथ मुलाकात भी करेंगे. साथ ही मिशन 2017 कि तैयारी और नोटबंदी के गुजरात में किस तरह का असर है उसे लेकर भी बातचीत करेंगे.

Advertisement

आनंदीबेन के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद गुजरात में विजय रुपानी को मुख्यमंत्री बने अभी 4 महीने ही हुए हैं. तब से का गुरात में ये 5वां दौरा है. जानकार यही मानते हैं कि, गुजरात में आनंदीबेन के शासन में जिस तरह गुजरात में पाटीदार, ओबीसी और दलित आंदोलन हुए हैं, उनसे पार्टी की छवि को काफी नुकसान पहुंचा है.

आने वाले दिनो में बीजेपी को गुजरात विधानसभा चुनाव का सामना भी करना है और बीजेपी में बढ़ती गुटबंदी भी पार्टी को नुकसान पहुंचा सकती है. ऐसे में प्रधानमंत्री का ये दौरा काफी हद तक गुजरात कि कि अदरुनी गुटबाजी को भी कम करने के लिये अहम माना जा रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »