कल गुजरात जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, कई कार्यक्रमों लेंगे हिस्सा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर गुजरात में रहेंगे. यहां पीएम मोदी विकास की कई परियोजनाओं के लोकार्पण के अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को संबोधित करेंगे.

Advertisement
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

विवेक पाठक / गोपी घांघर

  • अहमदाबाद,
  • 22 अगस्त 2018,
  • अपडेटेड 8:32 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर गुजरात जाएंगे. जहां पीएम मोदी वलसाड जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और एक रैली को भी संबोधित करेंगे.

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गुजरात में एक लाख से अधिक मकान तैयार हो गए हैं. इस कार्यक्रम के तहत लाभार्थी 26 जिलों में सामूहिक गृह प्रवेश का उत्सव मनाएंगे. मोदी के वलसाड के कार्यक्रम में इस योजना के तहत पांच जिलों वलसाड, नवसारी, तापी, सूरत और डांग जिले के लाभार्थी जुटेंगे. शेष जिलों के लाभार्थी वीडियो लिंक के माध्यम से वलसाड में पीएम के कार्यक्रम से जुड़ेंगे.

Advertisement

इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विभिन्न विकास कार्यक्रमों के तहत चुने गए लाभार्थियों को प्रमाणपत्र और रोजगार पत्र सौंपेंगे.

इसके अलावा पीएम मोदी अपने गुजरात दौरे के दौरान जूनागढ़ में भी कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे. इसमें एक सरकारी अस्पताल, जूनागढ़ नगर निगम की 13 परियोजनाओं और खोखर्दा में एक दुग्ध संवर्द्धन संयंत्र का उद्घाटन शामिल है. प्रधानमंत्री यहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. साथ ही गांधीनगर में गुजरात फारेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे.

दिल्ली लौटने से पहले पीएम मोदी का गांधीनगर के राजभवन में सोमनाथ ट्रस्ट की बैठक में हिस्सा लेने का भी कार्यक्रम है. केशुभाई पटेल की अध्यक्षता में इस बैठक में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, लालकृष्ण अडवाणी भी उपस्थित रहेंगे. बता दें कि प्रधानमंत्री सोमनाथ ट्रस्ट के एक न्यासी हैं.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement