किसानों के खातों में ट्रांसफर होंगे पैसे, PM मोदी देंगे बनासकांठा में ₹14000 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात

प्रधानमंत्री आज बनासकांठा से देशभर के किसानों के बैंक खातों में पीएम-किसान योजना की 24वीं किस्त जारी करेंगे. 9.34 करोड़ से ज्यादा किसान परिवारों को ₹2,000 की आर्थिक मदद मिलेगी.

Advertisement
PM मोदी बनासकांठा में आयोजित कार्यक्रम में पीएम-किसान की 24वीं किस्त जारी करेंगे. (Photo: PTI) PM मोदी बनासकांठा में आयोजित कार्यक्रम में पीएम-किसान की 24वीं किस्त जारी करेंगे. (Photo: PTI)

aajtak.in

  • बनासकांठा,
  • 30 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:16 AM IST

PM मोदी शुक्रवार को गुजरात के बनासकांठा में एम्ब्रियो ट्रांसफर टेक्नोलॉजी-इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (ET-IVF) लैब और भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर (BBBRC) के कैटल फार्म का दौरा करेंगे. वे बनासकांठा में ₹14,000 करोड़ से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे.

PM मोदी, बनासकांठा के भीलड़ी में आयोजित कार्यक्रम से देशभर के किसानों के बैंक खातों में पीएम-किसान योजना की 24वीं किस्त जारी करेंगे. इस बार 9.34 करोड़ से ज्यादा किसान परिवारों को ₹2,000 की आर्थिक मदद मिलेगी. किसानों के खाते में यह पैसा डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए पहुंचेगा.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, PM मोदी सुबह करीब 10:30 बजे बनासकांठा में आयोजित कार्यक्रम में पीएम-किसान की 24वीं किस्त जारी करेंगे.

बनासकांठा में PM मोदी की सभा को लेकर खास इंतजाम किए गए हैं. किसानों और पशुपालकों के लिए कुर्सियों की जगह खाट लगाई गई हैं. यानी किसान और पशुपालक खाट पर बैठकर प्रधानमंत्री का संबोधन सुनेंगे. सभा में PM मोदी की ओर से शुरू की गई अलग-अलग योजनाओं का संदेश भी दिया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' का पोस्टर लेकर बनासकांठा पहुंचीं महिलाएं, गुजरात में PM का है कार्यक्रम

इस बीच, प्रधानमंत्री की सभा से पहले बड़ी संख्या में किसान और पशुपालक जुटने लगे हैं. बनास डेयरी से जुड़ी महिलाएं खास पोस्टर और बैनर लेकर पहुंचीं हैं. इन पर लिखा था, 'मोदी कहीं नहीं जाएगा'.

वहीं, शनिवार, 31 अक्टूबर को सुबह करीब 9 बजे, प्रधानमंत्री 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' पर पीएम एकता नगर में ₹400 करोड़ से ज़्यादा की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे, उनका उद्घाटन करेंगे और उन्हें देश को समर्पित करेंगे. 

Advertisement

इसके बाद PM एकता नगर में 'रेन फॉरेस्ट' और 'वामन वृक्ष वाटिका' का दौरा करेंगे. शाम करीब 5:30 बजे, प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित 'राष्ट्रीय एकता दिवस' समारोह में शामिल होंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »