गुजरात: कोर्ट परिसर में घुसा तेंदुआ, रेस्क्यू में लग गए 5 घंटे

सुरेन्द्रनगर के चोटिला की कोर्ट में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे तेंदुआ घुस आया और कोर्ट रूम में पहुंच गया. जिसके बाद लोगों ने बाहर से गेट बंद कर दिया. इस दौरान कमरे में दो लोग मौजूद थे.

Advertisement
सुबह करीब 11 बजे से शाम 4 बजे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन सुबह करीब 11 बजे से शाम 4 बजे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

गोपी घांघर

  • सुरेंद्रनगर,
  • 15 दिसंबर 2018,
  • अपडेटेड 9:34 AM IST

गुजरात के सुरेन्द्रनगर के चोटिला की कोर्ट में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे जब कोर्ट शुरू हो रही थी उसी वक्त एक तेंदुआ घुस आया. कोर्ट परिसर में घुसे तेंदुए से जहां कोर्ट में अफरातफरी मच गई तो वहीं तेंदुआ भी डर गया और एक कोर्ट रूम में जा घुसा. हालांकि तब ही कुछ लोगों ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया.

Advertisement

तेंदुए को कोर्ट रूम में बंद कर दिया लेकिन उस समय दो लोग कमरे में ही मौजूद थे. दोनों को निकालने के लिए खिड़की तोड़ी गई और उन्हें बाहर निकाला गया. तेंदुए के कोर्ट में आने के बाद तुंरत ही वनविभाग को इस की जानकारी दी गई. वनविभाग की टीम यहां समय से पहुंच गई. पहले तेंदुए को गन से इंजेक्शन दिया गया जिससे वह बेहोश हो गया बाद में उसे बाहर निकाल कर पिंजरे में बंद किया गया. ये सुबह करीब 11 बजे से शाम 4 बजे तक चला.

तेंदुआ वहां कैसे आया लोग यह बात समझ नहीं पा रहे थे क्योंकि चोटिला ऐसा इलाका है जहां आसपास ना तो कोई वनक्षेत्र है और ना ही किसी तरह का कोई जंगल, ऐसे में तेंदुए के वहां आ जाने से लोग काफी डर गए.

Advertisement

बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही गुजरात में बेहद सख्त सुरक्षा वाले सचिवालय में एक तेंदुआ बैरीकेडिंग के नीचे से अंदर घुस आया था. सुरक्षाकर्मियों को सचिवालय में तेंदुए के घुसने की खबर मिली तो सभी के होश उड़ गए. तेंदुआ सीसीटीवी में कैद हो गया था, जिसे देखकर पहले सुरक्षाकर्मियों को लगा कि कोई कुत्ता घुस आया है लेकिन ध्यान से देखने पर पता चला कि वह तेंदुआ है. तमाम कोशिशों के बाद बाद तेंदुए को पकड़ा गया. तेंदुए के निकल जाने के वनविभाग के दावे के बाद कर्मचारियों को सचिवालय में एंट्री दी गई.   

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »