चाय बनाने के बहाने बुलाता, फिर सरकारी स्कूल का टीचर करता था गंदी हरकत, एक बच्ची की हिम्मत से खुला 4 छात्राओं से जुड़े आरोपों का मामला

अमरेली जिले के जाफराबाद में एक सरकारी शिक्षक पर कक्षा 8 की चार नाबालिग छात्राओं के यौन शोषण का आरोप लगा है. आरोप है कि वह करीब दो साल से छात्राओं को चाय बनाने के बहाने स्टाफ रूम में बुलाता था. एक छात्रा की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी रामशंकर पंड्या को गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट के तहत जांच शुरू की.

Advertisement
टीचर पर लगा नाबालिग छात्राओं से यौन शोषण का आरोप. (Photo: Representational) टीचर पर लगा नाबालिग छात्राओं से यौन शोषण का आरोप. (Photo: Representational)

ब्रिजेश दोशी

  • अमरेली ,
  • 16 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:37 PM IST

गुजरात के अमरेली जिले के जाफराबाद में सरकारी स्कूल के एक शिक्षक पर नाबालिग छात्राओं के यौन शोषण का गंभीर आरोप लगा है. आरोप है कि शिक्षक पिछले करीब दो साल से कक्षा 8 में पढ़ने वाली चार छात्राओं को चाय बनाने के बहाने स्टाफ रूम में बुलाता था और उनके साथ छेड़छाड़ करता था. एक छात्रा की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement

आरोपी की पहचान रामशंकर पंड्या के रूप में हुई है. वह जाफराबाद के एक गांव के सरकारी स्कूल में शिक्षक के तौर पर कार्यरत है. वह भावनगर जिले के तलाजा क्षेत्र के वेलावदर का रहने वाला है. बताया गया है कि वह पहले गिर सोमनाथ जिले में पुलिसकर्मी के तौर पर भी काम कर चुका है. पुलिस के मुताबिक, एक छात्रा ने आरोप लगाया कि शिक्षक लंबे समय से उसके साथ अनुचित व्यवहार कर रहा था. छात्रा ने 21 जुलाई को दुष्कर्म किए जाने का भी आरोप लगाया है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

एक छात्रा की शिकायत से सामने आया मामला

बताया जा रहा है कि छात्राओं ने काफी समय तक अपने साथ हुए कथित दुर्व्यवहार के बारे में किसी को नहीं बताया था. अमरेली पुलिस के बच्चों की सुरक्षा और जागरूकता से जुड़े 'मिशन स्माइल' कार्यक्रम के तहत स्कूलों में बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में जानकारी दी जाती है. इस कार्यक्रम में बच्चों को सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श के बीच अंतर समझाया जाता है. साथ ही, किसी अनुचित व्यवहार की स्थिति में अभिभावकों या किसी भरोसेमंद व्यक्ति को बताने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है.

Advertisement

इसी जागरूकता के बीच छात्रा ने हिम्मत जुटाकर अपने अभिभावकों को घटना की जानकारी दी. इसके बाद परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई. तीन अन्य छात्राओं से जुड़े आरोप भी सामने आए. शुरुआत में एक छात्रा की शिकायत सामने आई थी, लेकिन जांच के दौरान तीन अन्य छात्राओं से जुड़े आरोप भी सामने आए. इस तरह कुल चार छात्राओं के कथित शोषण का मामला सामने आया है.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

जाफराबाद टाउन पुलिस स्टेशन में पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म से संबंधित शिकायत दर्ज की गई है. पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है. साथ ही, यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कहीं स्कूल की किसी अन्य छात्रा के साथ भी ऐसा व्यवहार तो नहीं हुआ. नाबालिगों से जुड़ा मामला होने के कारण जांच के दौरान उनकी पहचान और गोपनीयता बनाए रखना बेहद जरूरी है.


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »