गुजरात के जामनगर में डैम पर घूमने गए एक ही परिवार के पांच लोग डूबे, सभी की मौत

गुजरात के जामनगर में सपड़ा डैम पर घूमने गए एक ही परिवार के पांच लोगों की डूबने से मौत हो गई. हादसा कैेसे हुए ये अभी साफ नहीं हो पाया है लेकिन फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम ने डैम से पांचों शव को बरामद कर लिया है. मृतकों में दो महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

aajtak.in

  • जामनगर,
  • 29 जुलाई 2023,
  • अपडेटेड 11:11 PM IST

गुजरात के जामनगर में एक ही परिवार के पांच लोगों को डैम पर घूमने जाना भारी पड़ा. डैम पर अपने परिवार और सगे संबंधियों के साथ घूमते वक्त डूबने से 5 लोगों की मौत हो गई.

दरअसल जामनगर के सपड़ा डैम से 5 लोगों की लाश मिली है जिनमें 2 महिला और तीन पुरुष हैं. डैम में लोगों के डूबने की जानकारी मिलते ही पुलिस, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर तुरंत पहुंची. पहले चार लोगों की लाश मिली थी, फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा पांचवें मृतक की लाश डैम से बाहर निकाली गई.

Advertisement

पांचों मृतकों की पहचान 42 साल के महेश मंगे, 40 साल के लीनाबेन मंगे, 19 साल के सिद्धार्थ मंगे, 40 साल के अनिताबेन डामा और 17 साल के राहुल डामा के रूप में हुई है. इन पांचों की डैम में डूबकर मौत हुई है. 

मृतक महेश मंगे, मृतक लीनाबेन मंगे के पति और मृतक सिद्धार्थ मंगे के पिता थे, यानि एक पूरा परिवार इस हादसे में खत्म हो गया. महेश एक किराना व्यवसायी थे और वे अपने परिवार के साथ जामनगर के दिग्विजय क्षेत्र में रहते थे. 

मृतक अनिताबेन डामा और राहुल डामा उनके पड़ोस में ही रहते थे. महेश का बेटा सिद्धार्थ जामनगर से बाहर पढ़ाई करता था. घर आने पर सभी पांचों लोग घूमने के लिए सपड़ा डैम पर गए थे लेकिन कोई भी वहां से जीवित भी नहीं लौटा. डूबने से पांचों की मौत हो गई.

Advertisement

(इनपुट - दर्शन ठक्कर)
 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »