Earthquake in Gujarat : गुजरात में भूकंप के झटके, सूरत के पास था केंद्र, रिक्टर पैमाने पर 3.5 थी तीव्रता

गुजरात में भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप का केंद्र सूरत से 61 किमी दूर बताया जा रहा है. रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.5 थी. हालांकि, अभी किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

aajtak.in

  • सूरत ,
  • 20 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 11:19 AM IST

गुजरात में भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप का केंद्र सूरत से 61 किमी दूर बताया जा रहा है. रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.5 थी. हालांकि, अभी किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है. 

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप के झटके सुबह करीब 10:26 बजे महसूस किए गए. भूकंप का केंद्र जमीन से 7 किमी भीतर दक्षिण पूर्व सूरत से 60 किमी दूर बताया जा रहा है. 

Advertisement

 

Earthquake of Magnitude:3.5, Occurred on 20-10-2022, 10:26:23 IST, Lat: 20.71 & Long: 73.16, Depth: 7 Km ,Location: 61km SE of Surat, Gujarat, India for more information Download the BhooKamp App

— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake)

 

पिछले 1 महीने में 35 बार आया भूकंप

भारत में 1 सितंबर से 30 सितंबर के बीच 35 बार भूकंप आया. सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 7 बार, लद्दाख में 4 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए. महाराष्ट्र में आए भूकंप की तीव्रता 1.7 से 2.6 तक रही. अरुणाचल प्रदेश में 2, असम में 3, गुजरात मे 2, हिमाचल में 2, जम्मू कश्मीर में 3, मणिपुर में 3, मेघालय में 1, पंजाब में 1, राजस्थान में 1, उत्तराखंड में 1 और अंडमान में 3 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement