शादी की राह में परिवार की रजामंदी बनी दीवार, जंगल में युवक-युवती की मौत... Instagram Live से मचा हड़कंप

गुजरात के दाहोद में एक प्रेमी जोड़े की मौत का मामला सामने आया है. दोनों के रिश्ते को परिवार की मंजूरी नहीं मिली थी. रविवार को वे जंगल क्षेत्र में पहुंचे, जहां Instagram Live के दौरान उनकी मौत हो गई. करीब 50 लोग लाइव स्ट्रीम देख रहे थे. घटना के बाद वीडियो तेजी से फैल गया, जबकि पुलिस ने AD दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
परिवार ने शादी से किया इनकार.(Photo: Representational) परिवार ने शादी से किया इनकार.(Photo: Representational)

aajtak.in

  • दाहोद,
  • 08 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:12 PM IST

गुजरात के दाहोद जिले में रविवार को एक प्रेमी जोड़े की मौत से हड़कंप मच गया. सिंगवद तालुका के हीरापुर गांव के जंगल क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी और 22 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर Instagram Live के दौरान जान दे दी. लाइव स्ट्रीम देख रहे करीब 50 लोग यह देखकर सन्न रह गए. घटना के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया.

Advertisement

रणधीकपुर पुलिस के अधिकारी शैलेश बारिया के मुताबिक, दोनों के बीच प्रेम संबंध था. युवक कुछ दिन पहले किशोरी को अपने माता-पिता से मिलाने ले गया था और शादी की अनुमति मांगी थी. आरोप है कि परिवार ने इस रिश्ते को मंजूरी नहीं दी, क्योंकि दोनों का गोत्र और सरनेम एक ही था.

यह भी पढ़ें: गुजरात के दाहोद में महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की वैन खड़े ट्रक से भिड़ी, 4 की मौत, 8 घायल

बताया गया कि परिवार की असहमति के बाद दोनों परेशान थे. लिमखेड़ा तालुका के रहने वाले युवक-युवती रविवार सुबह करीब 10 बजे सिंगवद तालुका के हीरापुर गांव के जंगल इलाके में पहुंचे. वहां युवक ने Instagram Live शुरू किया. इसके बाद दोनों की मौत हो गई.

Instagram Live पर दिखा पूरा घटनाक्रम

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को नीचे उतरवाया. इस पूरी घटना की लाइव स्ट्रीमिंग होने के कारण वीडियो दाहोद जिले में तेजी से प्रसारित होने लगा. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है.

Advertisement

रणधीकपुर पुलिस ने मामले में AD दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस अब घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है. परिवार की ओर से सामने आई जानकारी और सोशल मीडिया पर प्रसारित सामग्री को भी जांच का हिस्सा बनाया जा रहा है.

घटना ने सोशल मीडिया पर लाइव स्ट्रीमिंग और युवाओं की मानसिक स्थिति को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि घटना से पहले दोनों के बीच क्या बातचीत हुई थी और परिवार की असहमति का इस घटनाक्रम पर क्या असर पड़ा.

---- समाप्त ----
रिपोर्ट- गोस्वामी ध्रुव गिरी अजय गिरी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »