गुजरात: BJP नेता की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने दिया वारदात को अंजाम

गुजरात के बीजेपी नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. मामला गुजरात के वापी शहर का है. वारदात के बाद मृतक के परिवार ने उनके शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है. परिजनों का कहना है कि वह आरोपियों के पकड़े जाने के बाद ही शव का क्रिया कर्म करेंगे.

Advertisement
शैलेष पटेल. शैलेष पटेल.

गोपी घांघर

  • वापी,
  • 08 मई 2023,
  • अपडेटेड 5:15 PM IST

गुजरात के वलसाड जिले में बीजेपी के एक बड़े नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना सोमवार सुबह की है. वारदात को उस समय अंजाम दिया गया, जब बीजेपी नेता अपनी पत्नी के साथ मंदिर के दर्शन करने गए हुए थे.

पुलिस के मुताबिक घटना वलसाड जिले के राता इलाके में हुई. जिले के बीजेपी उपाध्यक्ष शैलेष पटेल अपने परिवार के साथ सुबह दर्शन के लिए शिव मंदिर गये थे. जब वह दर्शन के बाद यहां से निकल रहे थे, उसी वक्त बाइक पर सवार चार लोगों ने शैलेष पटेल पर फायरिंग कर उनकी हत्या कर दी.

Advertisement

चार राउंड फायरिंग के बाद हत्यारे फरार हो गये. माना जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है. जिस वक्त शैलेष पटेल की हत्या हुई, उस समय उनका परिवार भी उनके साथ था. हालांकि, परिवार ने अब लाश का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है. परिवार का कहना है कि इस पूरे मामले में जब तक न्याय नहीं मिलता और आरोपी पकड़े नहीं जाते, तब तक वह शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे.

दिन दहाड़े हत्या पर उठाए सवाल

परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि दिन-दहाड़े अगर इस तरह से हत्या होती है तो यूपी और गुजरात में फर्क क्या है. जानकारी के मुताबिक शैलेष पटेल हर सोमवार को अपनी पत्नी के साथ शिव मंदिर में दर्शन के लिए जाते थे. आज सुबह 7.15 बजे के आसापास वो अपनी पत्नी के साथ शिव मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे थे.

Advertisement

गाड़ी में कर रहे थे पत्नी का इंतजार

जिस समय आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया, उस समय शैलेष पटेल गाड़ी में बैठकर अपनी पत्नी के आने का इंतजार कर रहे थे. अचानक एक शख्स उनके पास पहुंचा. शैलेष कुछ समझ पाते इससे पहले ही एक बाइक उनके पास आई. उसमें सवार आरोपियों ने शैलेष पर चार राउन्ड फायरिंग की.

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

चश्मदीद के मुताबिक बाइक पर चार लोग सवार थे. शैलेष पटेल की पत्नी जब मंदिर के दर्शन कर गाड़ी के पास पहुंची तो दरवाजे पर खून पड़ा हुआ था. पति का बहुत सारा खून बह चुका था. पत्नी की आवाज सुन कर आसपास के लोग इकट्ठा हुए और शैलेष पटेल को अस्पताल पहुंचाया गया. यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. हत्यारे मौके से फरार हो गए अब पुलिस नाकाबंदी और सीसीटीवी फुटेज के जरिए हत्यारों को ढूंढ रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »