पाटीदारों ने किया केजरीवाल का विरोध, बैनर में पहनाई पाकिस्तानी टोपी

राष्ट्रीय पाटीदार संगठन ने कुलदेवी उमिया माता के मंदिर पर बैनर के जरिए केजरीवाल का जमकर विरोध किया. इस बैनर में केजरीवाल को पाकिस्तानी झंडे की टोपी पहना दिखाया गया है. केजरीवाल का काफिला जब उंजा पहुंचा, तो लोगों ने नारा लगाते हुए उन्हें देशद्रोही बताया.

Advertisement
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल

गोपी घांघर / सुरभि गुप्ता

  • अहमदाबाद,
  • 15 अक्टूबर 2016,
  • अपडेटेड 8:37 PM IST

अपनी चार दिन की गुजरात यात्रा पर निकले दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल शनिवार को महेसाना पहुंचे. केजरीवाल ने अपनी यात्रा के दूसरे दिन सरदार पटेल की प्रतिमा को फूल-माला अर्पित कर 'जय सरदार' का नारा लगाया. वहीं उंजा में केजरीवाल को पाटीदारों के विरोध का सामना करना पड़ा.

पाटीदारों को अपनी ओर आकर्षित करने की नीति
गौरतलब है कि केजरीवाल अपनी इस चार दिन की यात्रा के दौरान लगातार पाटीदारों को अपनी ओर आकर्षित करते दिख रहे हैं. गुजरात आते ही उन्होंने में घायल और मारे गए लोगों के परिवार से उनके घर जाकर मुलाकत की. इसके साथ ही केजरीवाल शनिवार को उंजा स्थित पाटीदारों की कुलदेवी उमिया मंदिर भी गए, जहां उन्हें भारी विरोध का सामना करना पड़ा.

Advertisement

केजरीवाल को पहनाई पाकिस्तानी टोपी
राष्ट्रीय पाटीदार संगठन ने कुलदेवी उमिया माता के मंदिर पर बैनर के जरिए केजरीवाल का जमकर विरोध किया. इस बैनर में केजरीवाल को पाकिस्तानी झंडे की टोपी पहना दिखाया गया है. जब उंजा पहुंचा, तो लोगों ने नारा लगाते हुए उन्हें देशद्रोही बताया.

लोगों ने केजरीवाल को देशद्रोही बताया
लोगों का कहना है कि केजरीवाल ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांग कर पाकिस्तानी होने का सबूत दिया है. वहीं उमिया माता मंदिर के अंदर जाते वक्त लोगों ने केजरीवाल को काले झंडे भी दिखाए, तो विरोध के बीच केजरीवाल ने पाटीदारों की कुलदेवी मां उमिया की पुजा और आरती की. केजरीवाल जितनी भी देर वहां रहे केजरीवाल का लगातार विरोध होता रहा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »