मोबाइल बंद हुआ और खुल गया हत्या का राज, इश्क, धोखा और कत्ल की खौफनाक साजिश

गुजरात के अंकलेश्वर में प्रेम प्रसंग के चलते रिक्शा चालक मुकेश उर्फ कांतिलाल की हत्या कर दी गई. पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मृतक की प्रेमिका ज्योति राठौड़ और उसके नए प्रेमी संजय वसवा ने साथ रहने के लिए हत्या की साजिश रची थी. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है.

Advertisement
खेत में मिला गला कटा शव, कुछ घंटों में पुलिस ने सुलझाया मामला. (Photo: Brijesh Doshi/ITG) खेत में मिला गला कटा शव, कुछ घंटों में पुलिस ने सुलझाया मामला. (Photo: Brijesh Doshi/ITG)

ब्रिजेश दोशी

  • अंकलेश्वर ,
  • 29 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:31 PM IST

अंकलेश्वर शहर में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक चौंकाने वाला हत्या का मामला सामने आया है. जूना बोरभाठा गांव के पास एक खेत में रिक्शा चालक का गला कटा हुआ शव मिला था. पुलिस ने कुछ ही घंटों में इस हत्या के मामला को सुलझा लिया और मृतक की प्रेमिका और उसके वर्तमान प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.

राजकोट के मूल निवासी और वर्तमान में अंकलेश्वर के जूना बोरभाठा गांव में रहने वाले मुकेश उर्फ कांतिलाल अपने परिवार के लिए रिक्शा चलाकर अपना गुजारा करते थे. उनकी पत्नी भारतीबेन ज्योति टॉकीज के पास फूल और केले का ठेला चलाती हैं. कल सुबह मुकेश हमेशा की तरह अपनी पत्नी और बच्चों को ठेले पर छोड़कर रिक्शा से चले गए.

Advertisement

आठ साल के प्रेम संबंध ने ली जान

दोपहर 12 बजे के बाद उनका मोबाइल फोन बंद हो गया था और शाम तक वह घर नहीं लौटा तो उनके परिवार ने उनकी तलाश शुरू की. शाम को कांतिलाल का शव बोरभाठा रोड के पास बुलेट ट्रेन पुल के नजदीक एक खेत में मिला. मृतक की सफेद कमीज खून से सनी हुई थी और उनकी गर्दन पर धारदार हथियार के गहरे घाव थे. उनका रिक्शा भी घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर लावारिस हालत में मिला.

पुलिस ने बताया कि हमें एक लाश मिली होनी की सूचना मिली थी जिसकी जांच करने पर वह मुकेश भाई की निकली. उनकी पत्नी भारतीबेन ने पुलिस को बताया कि उनके पति का तलवियावाड़ इलाके में रहने वाली अपने चचेरे भाई की विधवा ज्योति राठौड़ के साथ पिछले आठ वर्षों से अवैध संबंध था. इस बात को लेकर पहले भी परिवार के सदस्यों के बीच विवाद हुआ था.

Advertisement

पुलिस ने इस दिशा में जांच शुरू कर दी थी. जांच के दौरान पता चला कि ज्योति राठौड़ और उसके मौजूदा प्रेमी संजय वसवा, जो पीरामन गांव का निवासी है, उन्होंने मुकेश की हत्या की साजिश रची थी. दोनों प्रेमीयों को साथ रहना था और इसलिए मुकेश नाम के कांटे को हटाना जरुरी था. जिसकी वजह से हत्या की.

प्रेमिका और उसके प्रेमी को किया गिरफ्तार

अंकलेश्वर ए-डिवीजन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल, पुलिस ने दोनों आरोपियों से आगे की पूछताछ शुरू कर दी है और हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार समेत सबूत जुटाने के लिए कार्रवाई की है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »