'जय श्री राम' को लेकर सड़क पर बवाल, थाने तक पहुंची भीड़ ने किया जानलेवा हमला, पुलिसकर्मी भी घायल

अहमदाबाद के कागड़ापीठ में एक युवक द्वारा मुस्लिम परिवार को रोककर नारा लगाने का दबाव बनाने के बाद विवाद बढ़ गया. भीड़ ने युवक को घेर लिया और पुलिस वैन का पीछा करते हुए दानीलीमड़ा थाने तक पहुंच गई. वहां जानलेवा हमला हुआ, जिसमें युवक और एक पुलिसकर्मी घायल हो गया. पुलिस ने दो एफआईआर दर्ज कर 75 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

Advertisement
नामजद आरोपी गिरफ्तार.(Photo: Atul Tiwari/ITG) नामजद आरोपी गिरफ्तार.(Photo: Atul Tiwari/ITG)

अतुल तिवारी

  • अहमदाबाद,
  • 01 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:21 PM IST

अहमदाबाद के कागड़ापीठ इलाके में एक युवक द्वारा शादी से लौट रहे मुस्लिम परिवार को बीच सड़क पर रोककर ‘जय श्री राम’ बोलने का दबाव बनाने के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए. घटना 1 मार्च की रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है. बुलेट पर जा रहे राजदीप समन्ता ने कथित तौर पर परिवार को रोका और बहस करते हुए उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली हरकत की.

Advertisement

परिवार वहां से निकल गया, लेकिन आगे जाकर उन्होंने समुदाय के अन्य लोगों को घटना की जानकारी दी. कुछ ही देर में मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई. इसी दौरान राजदीप दोबारा वहां पहुंच गया, जिसके बाद भीड़ ने उसे घेर लिया. स्थिति बिगड़ती देख मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी ने हालात को भांपते हुए राजदीप को भीड़ से बचाया और दानीलीमड़ा पुलिस स्टेशन की ओर रवाना हो गए.

यह भी पढ़ें: ब्यूटीशियन का नाम, सेक्स रैकेट का काम... अमरीन-आफरीन की चैंटिंग से खुला राज, अहमदाबाद-बेंगलुरु तक क्लाइंट्स, परोसी जाती थीं हिंदू लड़कियां

भीड़ ने थाने तक किया पीछा

बताया गया कि मुस्लिम समुदाय के कई लोग पुलिस वैन का पीछा करते हुए दानीलीमड़ा पुलिस स्टेशन तक पहुंच गए. पुलिस ने जब राजदीप को वैन से बाहर निकालने की कोशिश की तो भीड़ का रुख आक्रामक हो गया. हालात को देखते हुए कुछ समय तक उसे वैन में ही बैठाए रखा गया और अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया.

Advertisement

अधिक पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में जैसे ही राजदीप को वैन से बाहर निकाला गया, भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में राजदीप के साथ एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया. हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए राजदीप को सुरक्षित थाने के भीतर पहुंचाया.

दो एफआईआर दर्ज, कई आरोपी नामजद

अहमदाबाद जोन-6 के डीसीपी भगीरथ गढ़वी ने बताया कि रमजान के चलते रात में पुलिस की पेट्रोलिंग जारी थी. सड़क पर भीड़ देखकर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और स्थिति को समझते हुए राजदीप को भीड़ से निकालकर थाने लाए. लेकिन भीड़ ने पुलिस वैन का पीछा करते हुए थाने तक पहुंचकर हमला कर दिया.

डीसीपी के अनुसार, पूरे मामले में दो एफआईआर दर्ज की गई हैं. पहली एफआईआर कागड़ापीठ थाने में राजदीप के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने और लड़की के साथ बदसलूकी के आरोप में दर्ज की गई है, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. दूसरी एफआईआर दानीलीमड़ा थाने में हत्या के प्रयास (अटेम्प्ट टू मर्डर) के तहत दर्ज की गई है.

इस दूसरी एफआईआर में साहिल सैयद, समीर शेख, रियाज चावड़ा, गुलाम कासम, फिरोज सत्तर, माहिज और असलम समेत 7 लोगों को नामजद किया गया है, जबकि कुल 75 लोगों की भीड़ के खिलाफ मामला दर्ज है. नामजद 7 आरोपियों में से 4 को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement