इस्तीफे की पेशकश के बाद आनंदीबेन की दो टूक- कहीं नहीं जाऊंगी, गुजरात में ही रहूंगी

मंगलवार सुबह से आनंदीबेन अपने मुख्यमंत्री आवास पर ही रहीं. वहीं पर अधिकारियों के साथ बैठकों का दौर चला. आनंदीबेन की पहली बैठक गुजरात के मुख्य सचिव जेएन सिंध के साथ रही.

Advertisement
आनंदीबेन पटेल आनंदीबेन पटेल

स्‍वपनल सोनल / गोपी घांघर

  • अहमदाबाद,
  • 02 अगस्त 2016,
  • अपडेटेड 4:18 AM IST

सोशल मीडिया के जरिए आनंदीबेन पटेल ने सोमवार को गुजरात के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की पेशकश की. सियासी गहमागहमी के बीच उनके उत्तराधि‍कारी की तलाश शुरू हो गई है, वहीं उन्होंने राज्यपाल बनाए जाने के भी कयास लग रहे हैं. लेकिन इस बीच आनंदीबेन ने साफ शब्दों में कहा है कि वह गुजरात में ही रहेंगी और कहीं नहीं जाएंगी.

Advertisement

मंगलवार सुबह से आनंदीबेन अपने मुख्यमंत्री आवास पर ही रहीं. वहीं पर अधिकारियों के साथ बैठकों का दौर चला. की पहली बैठक गुजरात के मुख्य सचिव जेएन सिंध के साथ रही, जहां उन्होंने दक्षिण गुजरात में बने बाढ़ के हालात को लेकर डिजास्टर मैनेजमेंट के साथ भी बैठक की. इस मीटिंग में उन्होंने बाढ़ के हालात की जानकारी ली और निर्देश दिया कि जानमाल के कम से कम नुकसान पर लोगों को मदद और पूरी सहुलियत मिले. उन्होंने आपदा से निपटने के लिए सरकारी मशीनरी संग पूरी प्लानिंग की.

सौरभ पटेल से विंड पॉलिसी पर चर्चा
आनंदीबेन की दूसरी मीटिंग वित्त और ऊर्जा मंत्री सौरभ पटेल के साथ रही. दोनों के बीच विंड पॉलिसी 2016 के लेकर बातचीत हुई. दोपहर होते-होते उन्होंने अपनी सुरक्षा में तैनात सभी कमांडो और के सुरक्षाबलों से मुलाकात की. आनंदीबेन सुरक्षा कमांडो के साथ करीब एक घंटे का वक्त बिताया. यही नहीं, उन्होंने सभी कमांडो के साथ एक-एक कर फोटो भी खिंचवाए.

Advertisement

कमांडो दस्ते से मुलाकात पर भावुक हुईं आनंदी
आनंदीबेन अपने कमांडो दस्ते के साथ बातचीत में थोड़ी भावुक भी दिखीं. इस दौरान उन्होंने कहा कि वह गुजरात छोड़ कहीं नहीं जाएंगी. सूत्र बताते हैं कि आनंदीबेन ने सुरक्षाबलों से कहा कि वह गुजरात में ही रहेंगी. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें कोई जिम्मेदारी नहीं चाहिए. वह 2017 तक गुजरात की विधायक बनी रहेंगी. मंगलवार को बीजेपी के कई नेता आनंदीबेन पटेल से मिलने के लिए पहुंचे. मुलाकात का ये दौर दिन ढलने तक जारी रहा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »