साउथ एमसीडी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने वाली गीता और बबीता फोगट को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया. लेकिन, कार्यक्रम का आयोजन करने वाले नेता और अधिकारियों ने जो पोस्टर बनवाए उसमें गीता को ओलंपिक मेडल विनर बना डाला. अपनी गलती को छुपाने के लिए पोस्टर पर फोगट बहनों के आने से पहले ही सफेद कागज चिपका दिया गया.
इस बारे में कोई भी अधिकारी या नेता कुछ भी बोलने से बचता रहा. इस मौके पर आई ने साउथ एमसीडी की सराहना की और हरियाणा सरकार से भी अनुरोध किया कि वो इस तरह की पहल करें. गीता ने कहा कि वो लोगों को सफाई अभियान से जोड़ने की कोशिश करेंगीं.
डीयू में चल रहे विवाद पर ने कहा कि वो अपनी बात पर कायम हैं और बोलने की आजादी अगर गुरमेहर कौर को है तो उनको भी मिलनी चाहिए.
को ब्रांड एंबेसडर बनाने का श्रेय अपनी पार्टी को देते हुए साउथ एमसीडी के नेताओं ने ये उम्मीद की कि ये निर्णय ना सिर्फ उनके सफाई अभियान में काम आएगा बल्कि आने वाले चुनावों में भी वो इसे भुना सकेंगे.
संदीप कुमार सिंह