म्यूजियम से पंडित नेहरू का कटार चुराने वाले दो सफाईकर्मी गिरफ्तार

रामचंद्र और संदीप को बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया गया. उनके पास से स्वर्णजड़ित कटार भी बरामद कर लिया गया, जो सऊदी अरब से उपहारस्वरूप देश के प्रथम प्रधानमंत्री को मिला था.

Advertisement
नेहरू स्मारक संग्रहालय और पुस्तकालय नेहरू स्मारक संग्रहालय और पुस्तकालय

स्‍वपनल सोनल / IANS

  • नई दिल्ली,
  • 28 अप्रैल 2016,
  • अपडेटेड 2:16 PM IST

नेहरू स्मारक संग्रहालय एवं पुस्तकालय से देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को उपहार में मिला कटार चुराने वाले दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया है. यह उपहार सऊदी अरब ने नेहरू को दिया था. दोनों चोर संग्रहालय के ही सफाईकर्मी थे.

पुलिस ने गुरुवार को बताया कि रामचंद्र और संदीप को बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया गया. उनके पास से स्वर्णजड़ित कटार भी बरामद कर लिया गया, जो सऊदी अरब से उपहारस्वरूप को मिला था. संग्रहालय से कटार गायब होने की रिपोर्ट सोमवार को दर्ज करवाई गई थी.

Advertisement

60 लोगों से हुई पूछताछ
संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध शाखा) रवींद्र यादव ने कहा, 'हमने देश के पहले प्रधानमंत्री को उपहारस्वरूप मिली कटार चुराने के लिए नेहरू स्मारक संग्रहालय के दो सफाईकर्मियों को गिरफ्तार किया है.' अधिकारी ने कहा कि 60 लोगों से पूछताछ के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.

संग्रहालय के सूत्रों ने बताया कि कटार को शीशे के फ्रेम में गिफ्ट गैलरी में रखा गया था, जो नेहरू के शयनकक्ष से कुछ ही कदमों की दूरी पर है. यहीं उन्होंने 27 मई 1964 को अंतिम सांस ली थी. नेहरू के निधन के बाद उनके इस आवास को संग्रहालय बना दिया गया, जो लुटियन जोन्स के तीन मूर्ति मार्ग में स्थित है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement