दिल्ली के न्यू राजेंद्र नगर इलाके के आर ब्लॉक में दो बुजुर्ग महिलाओं के शव मिलने से हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक दोनों महिलाएं एक ही मकान में रहती थीं. इनमें से एक महिला की उम्र करीब 80 साल बताई जा रही है. दोनों के शव घर के अलग-अलग हिस्सों में पड़े मिले.
दो दिन बाद काम पर आई थी मेड
बताया जा रहा है कि पिछले दो दिनों से घर में काम करने वाली नौकरानी नहीं आई थी. गुरुवार सुबह जब वह घर पहुंची तो अंदर से तेज बदबू आ रही थी. काफी देर तक दरवाजा खटखटाने पर भी नहीं खुला तो उसे शक हुआ . उसे आसपास के लोगों को जानकारी दी. इसके बाद गेट तोड़कर अंदर देखा गया तो दोनों महिलाएं मृत अवस्था में मिलीं. संभवत: दो दिन पहले ही उनकी मौत हो गई थी.
शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं
सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई. पुलिस के अनुसार दोनों शवों पर किसी तरह के बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं. फिलहाल मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.
हिमांशु मिश्रा